फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिलीज डेट्स को लेकर बॉलीवुड में भगदड़ और तमिल टीवी के अभिनेता इंद्र कुमार ने की आत्महत्या, पांच खबरें

Sat, 20 Feb 2021 04:03 AM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राधे, बेल बॉटम, सत्यमेव जयते 2 - फोटो : फिल्म पोस्टर

यशराज फिल्म्स के अपनी इस साल रिलीज होने वाली सारी फिल्मों की रिलीज डेट घोषित किए जाने के साथ ही हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में तैयार हो चुकी या करीब करीब तैयार हो चुकी फिल्मों की रिलीज डेट होने की भगदड़ मच गई है। शुक्रवार को दिन भर एक के बाद एक नई फिल्मों की रिलीज की तारीखें घोषित होती रहीं। और, शाम होते होते हालात ये बने हैं कि अगले छह महीनों के तमाम बड़े शुक्रवार पर बड़ी फिल्मों का कब्जा हो चुका है। आइए देखते हैं फिल्मों की रिलीज का ये कैलेंडर अब तक कैसी शक्ल ले चुका है।

Film Release Dates 2021: रिलीज डेट्स को लेकर बॉलीवुड में भगदड़, ये है इस साल का अब तक का कैलेंडेर

विज्ञापन

2 of 5
अभिनेता इंद्र कुमार - फोटो : Twitter
तमिल टीवी एक्टर इंद्र कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उनका शव चेन्नई में उनके एक दोस्त के घर पर आज सुबह मिला। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता अपने दोस्त से मिलने आये थे और अगली सुबह वो उनके घर में मृत पाए गए। अभिनेता के दोस्त को जब इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुट गई है।

तमिल टीवी के अभिनेता इंद्र कुमार ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन

3 of 5
विवेक ओबेरॉय - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय को बिना हेलमेट और मास्क लगाए बाइक चलाना मंहगा पड़ गया है। दरअसल, सामाजिक कार्यकर्ता बीनू वर्गीस ने एक वीडियो ट्वीट करते हुए महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख, मुंबई पुलिस और मुंबई महानगर पालिका को टैग किया था।

विवेक ओबेरॉय का चालान कटा, बिना हेलमेट-मास्क लगाए बाइक चलाना पड़ा महंगा

4 of 5
कंगना रणौत-सुखदेव पांसे - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री कंगना रणौत ने कांग्रेस के पूर्व सांसद सुखदेव पांसे की टिप्पणियों पर पलटवार किया है। कांग्रेस के पूर्व ने कंगना को 'नाचने गाने वाली' (आइटम गर्ल) बताया था। कंगना ने सांसद पर पलटवार करते हुए 'बेवकूफ' बताया है। कंगना ने अपने ट्विटर पर लिखा- 'ये जो कोई भी मूर्ख है, नहीं जानता है कि मैं दीपिका, कैटरीना या आलिया भट्ट नहीं हूं... मैं अकेली हूं जिसने आइटम नंबर करने से मना कर दिया था। मैंने बड़े हीरो (खान/कुमार) के साथ फिल्म को मना कर दिया था, जिसकी वजह से पूरा बॉलीवुडीया गैंग मर्द-औरतें मेरे खिलाफ हो गई हैं। मैं एक राजपूत महिला हूं मैं कमर नहीं हिलाती हूं, हड्डियां तोड़ती हूं'।

'नाचने गाने वाली' कहने वाले कांग्रेस के पूर्व मंत्री पर कंगना रणौत का पलटवार, अभिनेत्री ने कहा-बेवकूफ...'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
कोरोनावायरस महामारी के दौर में मसीहा बनकर उभरे अभिनेता सोनू सूद अब तक भी गरीबों की मदद करने में जुटे हुए हैं। सोनू ने लॉकडाउन के समय में गरीबों और जरूरतमंदों को सहायता प्रदान की। अब एक बार फिर से सोनू सूद ने चमोली में आई आपदा में एक पीड़ित परिवार की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए हैं।

चमोली आपदा से प्रभावित एक पीड़ित परिवार के मसीहा बने सोनू सूद, बोले, 'यह परिवार अब हमारा है'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें