फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Movies: बॉलीवुड की इन फिल्मों पर सेंसर बोर्ड ने चलाई सबसे ज्यादा कैंची, लिस्ट देखकर रह जाएंगे हैरान

Wed, 05 Jul 2023 11:44 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड फिल्में - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड में हर साल हजारों की संख्या में फिल्में बनती हैं। इन फिल्मों के सिनेमाघरों तक पहुंचने के लिए कई प्रक्रियाओं से होकर गुजरना पड़ता है। इन्हीं में से सबसे महत्वपूर्ण सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट प्राप्त करना भी है। बिना प्रमाणन के ये फिल्म थिएटर्स में प्रदर्शित नहीं हो सकती हैं। कई बार फिल्मों में आपत्तिजनक सीन या संवाद होने की वजह से सेंसर बोर्ड इन पर कैंची चला देता है और इसके बाद ही फिल्म को रिलीज करने की इजाजत देता है। आज हम आपको कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन पर बोर्ड ने सबसे अधिक कट लगाने के आदेश दिए थे।
Do Patti: 'दो पत्ती' से बतौर निर्माता डेब्यू करेंगी कृति सेनन, आठ साल बाद काजोल के साथ फिर आएंगी नजर
विज्ञापन

2 of 5
सनी लियोन की फिल्म मस्तीजादे के गाने का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
मस्तीजादे
इस लिस्ट में पहला नाम मस्तीजादे का है। सनी लियोनी की इस फिल्म में बोल्ड सीन की भरमार थी। साथ ही, इसमें कुछ आपत्तिजनक संवाद थे। फिल्म को देखने के बाद बोर्ड के सदस्यों ने इसमें 381 कट लगाने के आदेश दिए थे। 
विज्ञापन

3 of 5
ग्रेट ग्रैंड मस्ती ट्रेलर रिलीज़ - फोटो : Self
ग्रेट ग्रैंड मस्ती
दूसरे नंबर पर ग्रेट ग्रैंड मस्ती है। मस्ती के इस सीक्वल  को इंद्र कुमार ने निर्देशित किया था। फिल्म में विवेक ओबेरॉय, आफताब शिवदासानी और रितेश देशमुख नजर आए थे। इसके अलावा इसमें उर्वशी रौतेला भी थीं। फिल्म में एडल्ट कंटेंट होने की वजह से सेंसर बोर्ड ने इसमें 281 कट लगाने के लिए कहा था। बाद में, मामला कोर्ट में भी पहुंचा था।

4 of 5
मिस लवली - फोटो : सोशल मीडिया
मिस लवली
मिस लवली फिल्म पर भी सेंसर बोर्ड अपनी कैंची चला चुका है। फिल्म में बोर्ड के सदस्यों को कई आपत्तिजनक चीजें दिखी थीं, जिसके बाद इसमें 157 कट लगाने के लिए कहा गया था। हालांकि, चार राउंड के रिव्यू के बाद इसे चार कट के साथ पास कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्या कूल हैं हम 3 - फोटो : सोशल मीडिया
क्या कूल हैं हम 3
क्या कूल हैं हम 3 अपने कटेंट की वजह से काफी ज्यादा सुर्खियों में रह चुकी है। फिल्म में काफी ज्यादा बोल्ड सीन और डायलॉग थे। फिल्म में आफताब शिवदासानी और तुषार कपूर लीड रोल में थे। इस फिल्म पर सेंसर बोर्ड ने 150 कट लगाने की बात कही थी। हालांकि, रिलीज के बाद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा सकी थी।
Arthana Binu: मलयालम अभिनेत्री अर्थना बिनु ने पिता पर लगाया धमकी देने का आरोप, दर्ज कराई शिकायत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें