फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood: बैड न्यूज से लेकर बेफिक्रे तक, देवा से पहले इन फिल्मों के किसिंग सीन पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची

Thu, 30 Jan 2025 09:41 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bollywood: 'देवा' से पहले कई फिल्मों के किसिंग सीन को सेंसर बोर्ड काटकर छोटा कर चुका है। आइए जानते हैं इन फिल्मों के बारे में...
 
विज्ञापन
1 of 9
बॉलीवुड फिल्में - फोटो : अमर उजाला
शाहिद कपूर की आगामी फिल्म 'देवा' में उनके और पूजा हेगड़े के बीच एक रोमांटिक किसिंग सीन को लेकर हाल ही में खबरें सामने आईं हैं कि सेंसर बोर्ड ने इस सीन पर कैंची चला दी है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म से पहले सेंसर बोर्ड ने कौन-कौन सी फिल्मों के इंटीमेट सीन पर काटकर छोटा किया है।
Anuja OTT Release: इस दिन से ओटीटी पर देखी जा सकेगी ऑस्कर नामांकित 'अनुजा', जान लीजिए ठिकाना
विज्ञापन

2 of 9
बैड न्यूज फिल्म पोस्टर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बैड न्यूज 
फिल्म 'बैड न्यूज' में विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी के बीच भी तीन किसिंग सीन थे, जिनकी अवधि को सेंसर बोर्ड ने कम करने का आदेश दिया था। इन तीन किसिंग सीन की कुल लंबाई में 27 सेकंड की कटौती की गई थी। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म औसत रही थी।
Thandel: एक सीन की वजह से बढ़ गया ‘थंडेल’ का बजट? चंदू मोंडेती ने तोड़ी चुप्पी
विज्ञापन

3 of 9
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया -शाहिद कपूर-कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया 
शाहिद कपूर और कीर्ति सेनन की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में एक किसिंग सीन था, जिसे सेंसर बोर्ड ने कुछ सेकंड तक कम करने का निर्देश दिया। निर्माताओं को इस बदलाव की जानकारी दी गई और वे इसके लिए तैयार हो गए। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सेमी-हिट रही थी।

4 of 9
लव आज कल (2020) - फोटो : यूट्यूब
लव आज कल 
इम्तियाज अली की फिल्म लव आज कल (2020) में सारा अली खान और कार्तिक आर्यन के बीच एक किसिंग सीन था, जिसे सेंसर बोर्ड ने काटकर छोटा कर दिया था। फिल्म में यह सीन पहले से ज्यादा लंबा था, लेकिन सेंसर बोर्ड ने इस पर कैंची चला दी।
विज्ञापन

5 of 9
गली बॉय - फोटो : यूट्यूब
गली बॉय
जोया अख्तर की फिल्म 'गली बॉय' में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के बीच एक ट्रेन में किसिंग सीन था, जिसे सेंसर बोर्ड ने छोटा कर दिया था। इस सीन की लंबाई को कम करके फिल्म को मंजूरी दी गई थी। हालांकि, यह सीन दर्शकों के बीच काफी चर्चा का विषय बना, क्योंकि यह फिल्म के लिए यह सीन काफी महत्वपूर्ण था।
विज्ञापन

6 of 9
वजीर  - फोटो : यूट्यूब
वजीर 
अमिताभ बच्चन, फरहान अख्तर और अदिति राव हैदरी की फिल्म 'वजीर' में एक किसिंग सीन था, जिसे सेंसर बोर्ड ने छोटा करने का आदेश दिया। फरहान और अदिति के बीच इस सीन को लेकर सेंसर बोर्ड ने अपनी आपत्ति जताई और इसकी लंबाई कम कर दी।
विज्ञापन

7 of 9
उड़ता पंजाब - फोटो : सोशल मीडिया
उड़ता पंजाब 
'उड़ता पंजाब' पर सेंसर बोर्ड ने 60 से ज्यादा कट्स सिफारिश की थी। इन कट्स में से एक महत्वपूर्ण सीन शाहिद और आलिया का किसिंग सीन था, जिसे सेंसर बोर्ड ने छोटा करने का आदेश दिया था। फिल्म को लेकर भी सेंसर बोर्ड की सख्ती ने काफी ज्यादा सुर्खियां बटोरी थीं।

8 of 9
लिप्स्टिक अंडर माई बुर्का  - फोटो : यूट्यूब
लिप्स्टिक अंडर माई बुर्का 
'लिप्स्टिक अंडर माई बुर्का' में कई ऐसे सीन थे, जिनपर सेंसर बोर्ड ने आपत्ति जताई थी। इनमें कई किसिंग सीन भी थे, जिन्हें सेंसर बोर्ड ने काट दिया था। इस फिल्म के मेकर्स को सेंसरशिप के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था, लेकिन अंततः फिल्म को रिलीज के लिए मंजूरी मिली।
विज्ञापन

9 of 9
बेफिक्रे - फोटो : यूट्यूब
बेफिक्रे
'बेफिक्रे' फिल्म में रणवीर सिंह और वाणी कपूर के बीच कई किसिंग सीन थे, जिन्हें सेंसर बोर्ड ने छोटा करने का निर्देश दिया था। यह सीन फिल्म की रोमांटिक और बोल्ड प्रकृति के कारण चर्चा में रहा था, लेकिन सेंसर बोर्ड ने इन सीन की लंबाई में कटौती कर दी थी।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें