फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Re Release Movies: 'तुम्बाड़' से लेकर 'रॉकस्टार' तक, दोबारा रिलीज होकर इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर

Sat, 23 Nov 2024 11:02 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

साल 2024 में कई पुरानी फिल्मों को बड़े पर्दे पर दोबारा प्रदर्शित किया गया है। इनमें से कुछ ने टिकट खिड़की पर जमकर कमाई की है। आइए जानते हैं...
 
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड फिल्में - फोटो : अमर उजाला
भारतीय सिनेमा में कुछ ऐसी फिल्में  हैं, जिनकी लोकप्रियता वक्त के साथ काफी बढ़ती चली गई। हाल ही में जब इन्हें दोबारा सिनेमाघरों में पेश किया गया तो इन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की। हाल के वर्षों में कई ऐसी फिल्मों ने यह साबित किया है कि समय और दर्शकों का स्वाद बदलने के बाद भी पुरानी फिल्मों में वो जादू होता है, जो सिनेमाघरों में नए सिरे से कमाई कर सकती हैं। आइए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में, जिन्होंने री-रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया।
विज्ञापन

2 of 6
रॉकस्टार - फोटो : सोशल मीडिया
रॉकस्टार
अभिनेता रणबीर कपूर और निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म 'रॉकस्टार' को भारतीय दर्शकों को हाल ही में दोबारा बड़े पर्दे पर देखने का मौका मिला। री-रिलीज के बाद फिल्म ने जबर्दस्त सफलता हासिल की। यह फिल्म जब पहले रिलीज हुई थी, तब भी दर्शकों के बीच बहुत चर्चित हुई थी, लेकिन री-रिलीज के बाद इसने करीब आठ करोड़ 80 लाख रुपये की शानदार कमाई की। फिल्म का संगीत और रणबीर कपूर का अभिनय आज भी दर्शकों के दिलों में बसा हुआ है। यही वजह है कि फिल्म को दोबारा देखने के लिए दर्शक सिनेमाघरों में पहुंचे।
विज्ञापन

3 of 6
'लैला मजनू' - फोटो : इंस्टाग्राम @sajidaliog
लैला मजनू
साजिद अली के निर्देशन में बनी 'लैला मजनू' में तृप्ति डिमरी और अविनाश तिवारी ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। साल 2018 में आई इस फिल्म को हाल ही में एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है , जो प्रेम और त्याग की कहानी को बहुत खूबसूरती से बयां करती है। जब इसे दोबारा रिलीज किया गया, तो इसने पांच करोड़ 80 लाख रुपये की धांसू कमाई की। 

4 of 6
रहना है तेरे दिल में - फोटो : सोशल मीडिया
रहना है तेरे दिल में
'रहना है तेरे दिल में' की कहानी और संगीत ने हमेशा से दर्शकों का दिल जीता है। यह फिल्म 2001 में रिलीज हुई थी, लेकिन जब इसे फिर से सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया गया, तो इसने बॉक्स ऑफिस पर तीन करोड़ 20 लाख रुपये की कमाई की। आर माधवन, सैफ अली खान और दीया मिर्जा अभिनीत यह फिल्म एक रोमांटिक ड्रामा थी, जो दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय रही। फिल्म के गाने आज भी श्रोताओं के बीच गूंजते हैं। यही कारण है कि इसे दोबारा रिलीज किए जाने के बाद भी अच्छी प्रतिक्रिया मिली।
विज्ञापन

5 of 6
तुम्बाड़ - फोटो : यूट्यूब
तुम्बाड़ 
'तुम्बाड़' को भारतीय सिनेमा की एक बेहतरीन थ्रिलर फिल्म माना जाता है। इसका निर्देशन राही अनिल बर्वे ने किया था। फिल्म की कहानी को दिलचस्प अंदाज में बुना गया था, जिसने दर्शकों को बेहद प्रभावित किया था। जब यह फिल्म री-रिलीज हुई, तो इसने 30.4 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की। यह फिल्म भारतीय सिनेमा के लिए एक मील का पत्थर साबित हुई है। यह कहना गलत नहीं होगा कि इस फिल्म ने हॉरर शैली में नया आयाम जोड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
तुम्बाड - फोटो : यूट्यूब
क्यों दोबारा रिलीज हो रही हैं फिल्में?
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में मौजूदा समय में ज्यादातर बड़े सितारों की फिल्में फ्लॉप हो रही हैं। ऐसे में पुरानी सुपरहिट फिल्मों को या फिर उन फिल्मों को जिन्हें बाद में ज्यादा पसंद किया गया, उन्हें री-रिलीज किया जा रहा है। बॉलीवुड में यह प्रयोग अब तक काफी सफल भी रहा है। साथ ही, लोग पुराने जमाने का  अनुभव प्राप्त करने के लिए भी इस तरह की फिल्में देखने पहुंच रहे हैं।
Ananya Panday: सोशल मीडिया पर मिलती नकारात्मक आलोचनाओं पर छलका अनन्या का दर्द, बताया छोटी बहन भी हुईं प्रभावित
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें