अनन्या पांडे
- फोटो : इंस्टाग्राम@ananyapanday
छोटी बहन पर देखा नकारात्मक आलोचनाओं का प्रभाव
इस बातचीत में अनन्या ने आगे कहा कि वह एक अभिनेत्री हैं, इसलिए उन्हें सोशल मीडिया पर मौजूदगी रखनी ही पड़ती है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर की जाने वाली इन आलोचनाओं का नकारात्मक प्रभाव, तब समझ आया जब उनकी छोटी बहन रायसा ने उनसे खुद को इंस्टाग्राम पर टैग न किए जाने के लिए कहा। अभिनेत्री ने कहा, "मैंने अपनी छोटी बहन रायसा पर भी इसका असर देखा। वह एक अभिनेत्री नहीं हैं और न ही अभिनेत्री बनने की उनकी कोई योजना है, लेकिन हर बार जब हम उनकी कोई तस्वीर पोस्ट करते हैं, तो वह कहती हैं कि उन्हें टैग न करें, क्योंकि लोग उन्हें फॉलो करते हैं और बुरी बातें कहते हैं।"