फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali Movies: सलमान खान से लेकर शाहरुख ने मनाई फिल्मों में दिवाली, दर्शकों को समझ में आया त्योहार का महत्व

Sun, 27 Oct 2024 03:44 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Diwali Movies: बॉलीवुड फिल्मों में भी हर त्योहार को बखूबी मनाते दिखाया गया है, जिसमें सभी के पसंदीदा पर्व की बात करें तो वह है रोशनी, मिठाई, खुशी और पटाखों से भरा त्योहार दिवाली। आइए जानिए किन फिल्मों में मनाई गई दिवाली।
विज्ञापन
1 of 5
दिवाली का त्योहार - फोटो : सोशल मीडिया
दिवाली का त्योहार बॉलीवुड की कई फिल्मों में मनाते दिखाया गया है। शाहरुख खान से लेकर सलमान खान की फिल्में शामिल हैं, जिन्हें दर्शक आज भी देखना पसंद करते हैं। इस लिस्ट में कभी खुशी कभी गम, हम आपके हैं कौन, मोहब्बतें जैसी कई फिल्में शामिल हैं। दिवाली भारत में सबसे ज्यादा धूमधाम से मनाए जाने वाले त्यौहारों में से एक है। आइए नजर डालते हैं बॉलीवुड की उन फिल्मों पर जिनमें दिवाली के त्योहार को दिखाया गया है।

 
विज्ञापन

2 of 5
कभी खुशी कभी गम - फोटो : सोशल मीडिया
कभी खुशी कभी गम
सबसे पहले बात करते हैं शाहरुख खान, काजोल, ऋतिक रोशन, करीना कपूर, जया बच्चन और अमिताभ बच्चन जैसे महान कलाकारों से सजी फिल्म कभी खुशी कभी गम की। यह फिल्म साल 2001 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। आज भी दर्शक इस फिल्म को देखना पसंद करते हैं। फिल्म की कहानी से लेकर फिल्म के गाने दर्शकों को बेहद पसंद आए थे। इस फिल्म में बड़ी ही धूमधाम से दिवाली के त्योहार को मनाते दिखाया गया है। 

 
विज्ञापन

3 of 5
हम आपके हैं कौन - फोटो : सोशल मीडिया
हम आपके हैं कौन
अब बात करते हैं साल 1994 में आई फिल्म हम आपके हैं कौन की। इस फिल्म में माधुरी दीक्षित और सलमान खान के अलावा कई कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई थी। फिल्म की कहानी से लेकर इसके गाने आज भी दर्शक देखना पसंद करते हैं। फिल्म का प्रसिद्ध गाना दिक्ताना दिवाली के त्योहार पर फिल्माया गया है। फिल्म में दिवाली का एक सीन दिखाया गया था, जिसमें रेणुका शहाणे अपने बच्चे के साथ नजर आती हैं। पूरा परिवार मशहूर गाने दिक्ताना पर पूरे जोश के साथ दिवाली मनाता है।

4 of 5
मोहब्बतें - फोटो : सोशल मीडिया
मोहब्बतें
साल 2000 में आई फिल्म मोहब्बतें में शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय बच्चन की जोड़ी खूब पसंद की गई। इस फिल्म में दिवाली के अवसर पर खास गाना 'पैरों में बंधन..' दिखाया गया। फिल्म में इस त्योहार को बहुत खुशी और जोश के साथ मनाया गया। इसमें अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, उदय चोपड़ा, जुगल हंसराज, जिमी शेरगिल, शमिता शेट्टी और बाकी कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई है।
PM Modi Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' में किया छोटा भीम-मोटू-पतलू का जिक्र, जानें वजह

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चाची 420 - फोटो : सोशल मीडिया
चाची 420
कमल हासन की फिल्म चाची 420 में दिवाली का एक खास सीन है, जिसमें चाची भारती की ट्यूटर के तौर पर नौकरी के लिए दुर्गाप्रसाद भारद्वाज के घर जाती हैं। इस दौरान वह भारती को एक भयानक पटाखे की घटना से बचाती हैं।
Shahid Kapoor: शाहिद कपूर ने साझा किया पंजाबी में मजेदार वीडियो, प्रशंसकों ने दी प्रतिक्रिया

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें