वॉर 2
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वॉर 2
ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म वॉर 2 की चर्चा लंबे समय से हो रही है। इसमें कियारा आडवाणी भी हैं। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ा कारनामा कर सकती है। 'वॉर' ने बॉक्स ऑफिस पर 318.01 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। अब इसके सीक्वल के लिए फैंस की बेसब्री दोगुनी हो चुकी है। यह फिल्म 14 अगस्त 2025 को रिलीज होने वाली है। एक्शन-थ्रिलर प्रेमियों को यह फिल्म मनोरंजन का पूरा डोज देने में सक्षम है।