देश में भले ही समलैंगिक रिश्तों के कोर्ट ने मान्यता दे दी हो, लेकिन फिर भी समाज के प्रति उनका नजरिया और सोच अभी भी नहीं बदली है। इसी तरह से किन्नरों को लेकर भी लोगों में एक अलग रूढ़िवादी मानसिकता अभी भी बनी हुई है। इसी वजह से एलजीबीटीक्यू समुदाय के लोगों को समाज में कई तरह की परेशानियां झेलनी पड़ती हैं, हालांकि हिंदी सिनेमा अपनी फिल्मों के जरिए हमेशा से ही इन मुद्दों उठाता रहा है। वैसे तो ज्यादातर देखा जाता है कि लीक से हटकर विषयों पर बनी फिल्मों को कम ही दर्शक मिलते हैं, लेकिन कई ऐसी फिल्में रहीं जिन्होंने समलैंगिक संबंधों और किन्नरों के प्रति समाज का नजरिया बदलने की कोशिश की और हिट भी रहीं। आज नजर डालेंगे ऐसी ही फिल्मों पर जो एलजीबीटीक्यू समाज के प्रति लोगों का नजरिया बदलती हैं।