फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Father Son Relationship based movies: वह फिल्में जिनमें प्रभावशाली ढंग से दिखाया पिता-पुत्र का प्यार, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर रहीं फ्लॉप

Mon, 18 Apr 2022 08:27 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पिता-पुत्र पर बनी फिल्में - फोटो : social media
बॉलीवुड फिल्मों की कहानियों में प्यार रोमांस और एक्शन सबका तड़का लगाया जाता है, क्योंकि इन्हीं चीजों के बल पर फिल्में हिट होती हैं। हिंदी सिनेमा में वैसे तो इमोशनल कंटेंट की भरमार है लेकिन ज्यादातर फिल्मों में मां और बेटे का प्यार ही दिखाया जाता है हालांकि कई ऐसी कहानियां भी पर्दे पर उकेरी गई हैं, जिसमें पिता और पुत्र के बीच के रिश्ते को प्रभावशाली ढंग से दिखाया गया है। इनमें से कुछ फिल्में हिट रहीं तो कुछ फ्लॉप भी रहीं। आज हम बात करेंगे ऐसी ही फिल्मों की जिनमें पिता पुत्र की बॉन्डिंग को दिखाया गया है लेकिन ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाने में नाकामयाब रहीं।
विज्ञापन

2 of 5
अकेले तुम अकेले हम - फोटो : social media
अकेले तुम अकेले हम 1995
इस फिल्म में मनीषा कोइराला और आमिर खान मुख्य भूमिकाओं में दिखाई दिए थे। मंसूर खान द्वारा निर्देशित इस फिल्म में पिता पुत्र के प्यार को बखूबी दिखाया गया है। फिल्म में आमिर रोहित कुमार के रूप में थे, जिन्हें सिंगल पेरेंट के रूप में दिखाया गया था। पत्नी के छोड़कर चले जाने के बाद एक पिता कैसे अपने बेटे के साथ एक नई खुशहाल जिंदगी वापस जीने में सफल रहता है। ये फिल्म पिता और पुत्र के रिश्तें को बहुत अच्छी तरह से दिखाती है। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर व्यावसायिक रूप से ये सफल नहीं रही थी।
विज्ञापन

3 of 5
dear dad - फोटो : social media
डियर डैड 2016
डियर डैड एक उम्र की कहानी है,  जिसमें चौदह वर्षीय शिवम और उनके 45 वर्षीय पिता नितिन स्वामीनाथन की कहानी दिखाई गई है। इस फिल्म में हिमांशु शर्मा जो शिवम के किरदार में थे और पिता का किरदार अरविंद स्वामी ने निभाया था। पिता-पुत्र के प्यार को दिखाती ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी।

4 of 5
रिश्ते - फोटो : सोशल मीडिया
रिश्ते 2002
इंद्र कुमार द्वारा निर्देशित फिल्म रिश्ते में अनिल कपूर, करिश्मा कपूर और शिल्पा शेट्टी मुख्य भूमिकाओं में थे। इस फिल्म में भी पिता और बेटे के रिश्ते को दिखाया गया था। अनिल कपूर जो इस फिल्म में सूरज की भूमिका में थे। अपने बच्चे को बचाने के लिए दुनिया से दूर अलग ले जाकर पालता है और समय के साथ पिता बेटे के मजबूत होते रिश्ते के दिखाया गया है। कैसे एक पिता हर परेशानी से लड़ते हुए अपने बेटे को बचाता है। हालांकि ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाने में सफल नहीं रही।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पटियाला हाउस - फोटो : social media
पटियाला हाउस (2011)
निखिल आडवाणी द्वारा निर्देशित फिल्म पटियाला हाउस में अक्षय कुमार और ऋषि कपूर पिता पुत्र की भूमिका में थे। ये एक ऐसे परिवार की कहानी थी, जो चार पीढ़ियों से लंदन में रह रहा है लेकिन परिवार के मुखिया गुरतेज सिंह को अंग्रेजों से नफरत है, ऐसे में परघट उर्फ गट्टू यानी अक्षय कुमार जो एक प्रतिभाशाली गेंदबाज है और इंग्लैंड की तरफ से खेलना चाहता है लेकिन अपने बाबूजी के सम्मान की वजह से वह ऐसा नहीं कर पाता। इस फिल्म की कहानी पिता पुत्र के रिश्ते के बीच की कशमकश को बखूबी दिखाती है। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर ये कमाल नहीं दिखा पाई और फ्लॉप रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें