फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood: शराब और नशे की लत को दर्शाती हैं ये हिंदी फिल्में, लिस्ट में शाहिद कपूर की दो मूवीज भी शामिल

Thu, 20 Jun 2024 05:00 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
बॉलीवुड फिल्में - फोटो : अमर उजाला
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के फिल्मकार समाज की अच्छी और बुरी चीजों को अक्सर अपनी फिल्मों के जरिए लोगों के सामने पेश करते हैं। मौजूदा समय में देश में बड़ी संख्या में युवा नशे के आदि बनते जा रहे हैं। बॉलीवुड में भी युवाओं की इस कठोर वास्तविकता को फिल्मों के माध्यम से कई बार दिखाया जा चुका है। आइए ऐसी फिल्मों के बारे में जानते हैं जो इस विषय को सटीक रूप से चित्रित करती हैं।
विज्ञापन

2 of 7
उड़ता पंजाब - फोटो : यूट्यब
उड़ता पंजाब
शाहिद कपूर की बेहतरीन फिल्मों में उड़ता पंजाब का नाम भी जरूर शामिल किया जाता है। फिल्म में उनके साथ दिलजीत दोसांझ, अलिया भट्ट और करीना कपूर खान ने भी अहम भूमिकाएं निभाई थीं। फिल्म का निर्देशन अभिषेक चौबे ने किया था। फिल्म में पंजाब के युवाओं में बढ़ते नशीली दवाओं की लत को दिखाने की कोशिश की गई थी। यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आई थी।
विज्ञापन

3 of 7
फैशन - फोटो : यूट्यब
फैशन
मधुर भंडारकर के निर्देशन में बनी फिल्म फैशन को दर्शकों ने खूब सराहा था। फिल्म की कहानी फैशन मॉडलों की जिंदगी की कहानी बयां करती नजर आई थी। फैशन इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के नशीली दवाओं के दुरुपयोग और ओवरडोज जैसे नकारात्मक पहलुओं पर इस फिल्म के जरिए प्रकाश डालने की कोशिश की गई थी। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा, कंगना रणौत और मुग्धा गोडसे ने महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई थीं। ओटीटी पर इसे नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है। 

4 of 7
दम मारो दम - फोटो : यूट्यब
दम मारो दम
दम मारो दम का निर्देशन रमेश सिप्पी ने किया था। यह फिल्म एक एक्शन थ्रिलर थी। इसकी कहानी ड्रग तस्करों और अंतरराष्ट्रीय अपराधियों की गिरफ्तारी और उसकी जांच पर केंद्रित थी। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन, बिपाशा बसु, राणा दग्गुबाती, आदित्य पंचोली, प्रतीक बब्बर और गोविंद नामदेव जैसे कलाकारों ने काम किया था।
विज्ञापन

5 of 7
शैतान - फोटो : यूट्यब
शैतान
बिजॉय नाम्बियार के निर्देशन में बनी शैतान में राजीव खंडेलवाल, कल्कि केकलां, गुलशन देवैया, शिव पंडित, नील भूपालम, कीर्ति कुल्हारी, रजित कपूर, पवन मल्होत्रा और राजकुमार राव जैसे प्रतिभाशाली कलाकारों ने अहम भूमिकाएं निभाई थीं। फिल्म की कहानी मादक पदार्थों के सेवन करने वालों के एक समूह की है जो एक हिट-एंड-रन दुर्घटना को छिपाने की कोशिश करते हुए आपराधिक गतिविधियों में उलझ जाते हैं। इसे नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।
विज्ञापन

6 of 7
देव डी - फोटो : यूट्यब
देव डी
फिल्म देव डी को लोगों ने खूब पसंद किया था। फिल्म में अभय देओल, माही गिल और कल्कि केकलां मुख्य भूमिका में थे। अनुराग कश्यप के निर्देशित में बनी यह फिल्म बंगाली उपन्यास देवदास पर आधारित थी, जिसे नए अंदाज से लोगों के सामने पेश किया गया था। फिल्म में एक युवक को अपने बचपन के प्यार को खोने के बाद ड्रग्स और शराब की लत में पड़ते हुए दिखाया गया था। इस फिल्म को नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम वीडियो स्ट्रीम किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कबीर सिंह - फोटो : यूट्यब
कबीर सिंह
इस लिस्ट में शाहिद कपूर की एक और फिल्म का नाम शामिल है। फिल्म कबीर सिंह ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी। संदीप रेड्डी वंगा ने निर्देशन में बनी इस फिल्म में एक युवक को अपनी प्रेमिका को खोने के बाद शराब का जमकर सेवन करते हुए दिखाया गया था। इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।
Sharma jee Ki Beti:  'यूं ही चमकते रहना है', 'शर्मा जी की बेटी' का ट्रेलर देख आयुष्मान ने की ताहिरा की तारीफ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें