फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahima Chaudhry Birthday: टीवी विज्ञापन से मशहूर हुई थीं महिमा चौधरी, लगा चुकी हैं सुभाष घई पर साजिश करने का आरोप

Fri, 11 Sep 2020 11:03 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
महिमा चौधरी - फोटो : instagram: mahima_chaudhary_fan_club
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा महिमा चौधरी अपना जन्मदिन 13 सितंबर को मनाती हैं। वह अब लंबे समय से फिल्मी पर्दे से दूर हैं। महिमा चौधरी ने बॉलीवुड के कई शानदार कलाकारों से साथ काम किया और खूब सुर्खियां बटोरी थीं। उनका का जन्म 13 सितंबर 1973 को दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल में हुआ था। महिमा चौधरी का असली नाम ऋतु चौधरी है, लेकिन फिल्मी दुनिया में लोग उन्हें महिमा चौधरी के नाम से जानते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
महिमा चौधरी - फोटो : instagram: mahima_chaudhary_fan_club
महिमा चौधरी ने अपनी हाई-स्कूल तक की पढ़ाई डाउन हिल स्कूल से की थी। उन्होंने आगे की पढ़ाई लोरेटो कॉलेज से की थी। साल 1990 में उन्होंने पढ़ाई छोड़कर मॉडलिंग की दुनिया में अपना करियर बनाना शुरू किया। उन्होंने अपने मॉडलिंग करियर के दौरान कई विज्ञापनों में भी काम किया। महिमा चौधरी ने अभिनेता आमिर खान और ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ पेप्सी का विज्ञापन किया था जोकि काफी मशहूर हुआ था। 
विज्ञापन

3 of 5
महिमा चौधरी - फोटो : instagram: mahima_chaudhary_fan_club
महिमा चौधरी को फिल्मों में पहला मौका मशहूर निर्माता-निर्देशक सुभाष घई ने दिया था। वह बतौर वीजे (वीडियो जॉकी) एक म्यूजिक चैनल में काम करती थीं। इस शो में महिमा चौधरी को देखने बाद सुभाष घई ने उन्हें अपनी फिल्म परदेस के लिए साइन किया था। यह फिल्म साल 1997 में आई थी। जो हिट साबित हुई थी। अपनी पहली ही फिल्म में महिमा चौधरी की जोड़ी अभिनेता शाहरुख खान के साथ देखने को मिली थी। 

4 of 5
महिमा चौधरी - फोटो : instagram: mahima_chaudhary_fan_club
पहली फिल्म हिट होने के बाद महिमा चौधरी मशहूर हो गईं और उन्होंने फिर बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों और कलाकारों के साथ काम किया। महिमा चौधरी ने दाग: द फायर, धड़कन, खिलाड़ी 420 और बागबान सहित बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों में अभिनय किया था। वह आखिरी बार साल 2016 में आई बंगाली फिल्म डार्क चॉकलेट में नजर आई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
महिमा चौधरी - फोटो : file photo
महिमा चौधरी की शादी बिजनेसमैन बॉबी मुखर्जी से हुई थी लेकिन उनकी शादी ज्यादा लंबी नहीं चल सकी। अभिनेत्री और बॉबी मुखर्जी एक-दूसरे से अलग हो गए। उनकी एक आठ साल की बेटी भी है। महिमा को हिंदी सिनेमा में लाने का श्रेय निर्देशक सुभाष घई को जाता है, लेकिन हाल ही में एक टीवी इंटरव्यू में महिमा चौधरी ने खुलासा किया कि निर्देशक सुभाष घई ने उनके खिलाफ ऐसी साजिश रची थी कि उन्हें हर जगह से काम मिलना बंद करवा दिया था। ऐसे में सिर्फ सलमान खान, संजय दत्त, डेविड धवन और राजकुमार संतोषी ही ऐसे चार लोग थे जो उनके साथ खड़े हुए थे।

पढ़ें: एनसीबी का खुलासा, लॉकडाउन के दौरान घर के सामान में छिपाकर रिया के घर भेजा गया आधा किलो मारिजुआना
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें