शक्ति कपूर
- फोटो : instagram: shaktikapoor
शक्ति कपूर ने अपने फिल्मी सफर में अलग- अलग कलाकारों के साथ काम किया है। शुरुआत में उन्होंने कई फिल्मों में छोटे-छोटे किरदार किए, लेकिन उन्हें असली पहचान साल 1977 में आई फिल्म 'खेल खिलाड़ी का' से मिली थी। इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मों और कलाकारों के साथ काम किया। कई फिल्मों में शक्ति कपूर ने अपने लुक और ड्रेस की वजह से खूब सुर्खियां बटोरी थीं।