फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Celebs Breakup: प्यार में बेवफा बने ये स्टार्स, ब्रेकअप के बाद पार्टनर ने पोल खोल सबको किया हैरान

Thu, 23 Nov 2023 08:25 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड इंडस्ट्री की कुछ जोड़ियां ऐसी थीं, जिन्हें फैंस आइडियल कपल के तौर पर देखते थे। हालांकि, इनके ब्रेकअप के बाद सामने आई सच्चाई ने हर किसी को हैरान कर दिया था। 
 
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड के विवादित ब्रेकअप - फोटो : अमर उजाला
शोबिज की चकाचौंध भरी दुनिया से लिंकअप्स और ब्रेकअप्स की खबरें सामने आनी आम बात है। यहां पल-पल रिश्ते बदलते हैं, और पल-पल जज्बात भी बदल जाते हैं। जहां एक सितारा कुछ महीनों पहले किसी और को डेट कर रहा होता है, तो वहीं कुछ महीनों बाद किसी और के साथ पब्लिक अपीयरेंस देकर सुर्खियों में आ जाता है। हालांकि, इंडस्ट्री के कुछ सेलेब्स ऐसे भी रहे हैं, जिन्हें फैंस एक आइडियल जोड़े के रूप में देखते थे, लेकिन जब इनका रिश्ता टूटा तो हर कोई दंग रह गया। आइए इस आर्टिकल में इंडस्ट्री के विवादित ब्रेकअप्स के बारे में जान लेते हैं, जो बेहद लंबे समय तक चर्चाओं में रहे थे- 
विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान- ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान बॉलीवुड के दबंग सितारे हैं जिनके अफेयर के किस्से हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। एक वक्त ऐसा भी था जब सलमान का दिल पूर्व विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय के लिए धड़कता था। ऐश और सलमान के प्रेम कहानी के किस्से खूब सुर्खियां बटोरते थे। यहां तक की फैंस को लगता था कि सलमान और ऐश शादी कर लेंगे। हालांकि ऐसा हो नहीं पाया दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। उस वक्त ऐश्वर्या ने सलमान पर हिंसा करने का आरोप लगाया था। उनका रिश्ता बहुत विवादों के बाद खत्म हुआ था।
विज्ञापन

3 of 5
प्रीति जिंटा और नेस वाडिया
मिसेज जीन गुडइनफ बन चुकीं प्रीति जिंटा का नाम किसी वक्त नेस वाडिया के साथ लिया जाता था। दोनों के अफेयर की खबरें खूब सुर्खियां बटोरती थीं। इतना ही नहीं दोनों आईपीएल टीम किंग्स इलेवन पंजाब के मालिक भी रह चुके हैं। फैंस को लगता था कि प्रीति और नेस जल्द ही शादी कर लेंगे, लेकिन अचानक से दोनों के ब्रेकअप की खबरें सामने आ गईं थीं। फैंस को इनकी जोड़ी टूटने का काफी दुख हुआ था। इतना ही नहीं प्रीति ने तो नेस पर उत्पीड़न जैसा गंभीर आरोप भी लगाया था। 

अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव : एंड्रयू ड्रीम्स में 60 साल की लाइबी का दिखा जज्बा, द आर्चीज पर खुलकर बोलीं जोया

4 of 5
रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर और दीपिका की जोड़ी ने बॉलीवुड में कई फिल्में दी हैं। दोनों की जोड़ी फैंस को खूब पसंद आती है, लेकिन यह बॉलीवुड का यह प्यार भी अधूरा ही रह गया। कुछ समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने अपनी राहें जुदा कर लीं। रिश्ता टूटने के बाद दीपिका ने आरोप लगाया था कि रणबीर ने रिश्ते में बेवफाई की थी।

Animal: रणबीर और रश्मिका की 'एनिमल' को मिला A सर्टिफिकेट, दर्शकों को मिलेगा इतनी लंबी फिल्म का लुत्फ
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रनौत, ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रणौत और ऋतिक रोशन कथित तौर पर एक समय पर रिश्ते में थे। इतना ही नहीं कंगना ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें ऋतिक ने यह भरोसा दिया था कि वह अपनी पत्नी सुजैन खान से अलग होने के बाद उनसे शादी कर लेंगे। वहीं, ऋतिक ने कहा था कि उनका कंगना के साथ कोई रिश्ता नहीं है। वह कंगना से अकेले में कभी नहीं मिले। इसके बाद कंगना और ऋतिक की निजी तस्वीरें भी लीक हो गईं थीं। तस्वीर में ऋतिक कंगना को अपने बाहों में लिए हुए दिखाई दिए थे। इस तरह कंगना और ऋतिक का ब्रेकअप भी बॉलीवुड के सबसे विवादित ब्रेकअप में से एक रहा है। 

Farrey Screening: 'फर्रे' की स्क्रीनिंग में लगा सितारों का मेला, हेलन से लेकर कटरीना तक ने इवेंट में की शिरकत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें