फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jawan Trailer: फिल्म इंडस्ट्री को पसंद आया 'जवान' का ट्रेलर, सोशल मीडिया पर दिग्गजों ने की जमकर तारीफ

Thu, 31 Aug 2023 07:52 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जवान - फोटो : सोशल मीडिया
लंबे इंतजार के बाद जवान का ट्रेलर आखिरकार गुरुवार (31 अगस्त) को रिलीज कर दिया गया। पठान की अपार सफलता के बाद शाहरुख खान की यह दूसरी फिल्म है जो बड़े पर्दे पर इस साल दस्तक देने वाली है। फिल्म का निर्देशन साउथ के मशहूर निर्देशक एटली ने किया है। आम लोगों के साथ यह ट्रेलर सेलेब्स को भी खूब पसंद आया है। 
विज्ञापन

2 of 5
जवान - फोटो : सोशल मीडिया
'जवान' का ट्रेलर आउट होने के बाद कई मशहूर हस्तियों ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी सराहना की है।  शाहरुख की बेटी सुहाना ने अपनी इंस्टाग्राम  स्टोरी पर ट्रेलर को हार्ट इमोटिकॉन के साथ साझा किया। वहीं, शाहरुख खान के सबसे करीबी दोस्त करण जौहर ने भी ट्रेलर पर प्रतिक्रिया दी और लिखा, "ब्लॉकबस्टर"। 
विज्ञापन

3 of 5
कपिल शर्मा - फोटो : social media
कॉमेडियन-अभिनेता कपिल शर्मा ने भी ट्विटर पर अपना विचार साझा किया और लिखा, “जवान का क्या मनमोहक ट्रेलर है, शाहरुख भाई और जवान की पूरी टीम को बहुत सारा प्यार और शुभकामनाएं। सात सितंबर का इंतजार नहीं कर सकते।”

4 of 5
सुजॉय घोष - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हिमेश रेशमिया ने इंस्टाग्राम पर शाहरुख खान की पोस्ट पर टिप्पणी की। हिमेश ने लिखा, ''ऐतिहासिक...'।' वहीं, निर्देशक संजय गुप्ता ने ट्वीट किया, "जवान का ट्रेलर वाकई शानदार है।" इस अलावा सुजॉय घोष ने लिखा, “जवान का ट्रेलर बहुत... बहुत अच्छा…और वह आखिरी शॉट हिंदी सिनेमा की परिभाषा की तरह है। बहुत मजा आया।”
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जवान - फोटो : सोशल मीडिया
एटली द्वारा निर्देशित 'जवान' में शाहरुख खान, नयनतारा और विजय सेतुपति मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में दीपिका पादुकोण, सान्या मल्होत्रा, संजीता भट्टाचार्य, सुनील ग्रोवर, रिद्धि डोगरा और अन्य भी मौजूद हैं। यह अगले सप्ताह यानी सात सितंबर को हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें