फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Love Story: रोमांस के किंग शाहरुख की लव स्टोरी पता है? पहली ही नजर में इस लड़की को दे बैठे थे दिल

Fri, 10 Mar 2023 10:11 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
शाहरुख खान, गौरी - फोटो : अमर उजाला
प्यार, इश्क, मोहब्बत एक एहसास के न जानें कितने नाम है। यह एक ऐसा एहसास है, जिससे हर परिस्थिति में इंसान को सुकून पहुंचता है। जब आपको प्यार का एहसास होता है तो दिल में अजीब सी हलचल होती है। प्यार में डूबे इंसान के लिए इस दुनिया में अगर कुछ हसीन होता है तो वह है सिर्फ उसका महबूब। इसकी कैफियत ही ऐसी है जो हर किसी को दीवाना बना देती है। जब प्यार की ताकत आपके साथ है तो जमाने की परवाह फिर किसे होती है। ऐसे बहुत लोग हैं जिन्होंने जमाने को दरकिनार करते हुए अपने प्यार को पाने के लिए जमीं-आसमां एक कर दिया। फिल्मी दुनिया में भी ऐसे कई सितारे हैं, जिन्होंने जाति-धर्म से परे होकर महबूब को अपना बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। आज उनके प्यार के किस्से हर किसी की जुबां पर रहते हैं। बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान भी उन्हीं में से एक हैं। उन्होंने अपने हमसफर के लिए हर वह कदम उठाया, जो उन्हें एक-दूसरे का होने के लिए करना चाहिए था। गौरी को अपनी जिंदगी में लाने के लिए शाहरुख को खूब पापड़ बेलने पड़े। आज हम आपको शाहरुख और गौरी की लव स्टोरी बताएंगे।
विज्ञापन

2 of 11
शाहरुख खान और गौरी खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान और गौरी खान की जोड़ी अगर बॉलीवुड इंडस्ट्री में सबसे सफल जोड़ी कहा जाए तो इसमें कुछ गलत नहीं होगा। शाहरुख ने गौरी से उस समय शादी की थी जब वे बॉलीवुड इंडस्ट्री में नए आए थे और यहां अपने पांव जमाने के लिए संघर्ष कर रहे थे। दोनों की शादी को तीन दशक से ज्यादा का समय गुजर चुका है, इस दौरान वक्त बदला, जज्बात बदला लेकिन दोनों का प्यार नहीं बदला। दोनों आज भी एक दूसरे से उतना ही प्यार करते हैं, जितना पहले करते थे। शाहरुख कई मौकों पर ये बात मान चुके हैं कि उनकी सफलता के पीछे गौरी का ही हाथ है। 
विज्ञापन

3 of 11
शाहरुख खान और गौरी खान - फोटो : सोशल मीडिया
पहली नजर में ही गौरी के प्यार में पड़े शाहरुख
शाहरुख की फिल्म ओम शांति ओम का एक डायलॉग है कि अगर किसी चीज को पूरी शिद्दत के साथ चाहो तो पूरी कायनात आपको उससे मिलाने की कोशिश में लग जाती है। यही बात शाहरुख के निजी जीवन में भी लागू होती है। गौरी को अपना बनाने के लिए शाहरुख ने पूरी शिद्दत से कोशिश की थी। जब शाहरुख खान गौरी के प्यार में पड़े थे तो उनकी उम्र 18 साल थी और गौरी की उम्र 14 साल थी। दिनों की लव स्टोरी जानने के लिए हमें पीछे जाना पड़ेगा। बात 1984 की है जब दिल्ली के पंचशील नगर के एक क्लब में पार्टी चल रही थी। जिसमें शाहरुख की नजर गौरी पर पड़ी। जिसके बाद वो उन्हें बस देखते ही रह गए, गौरी को देखते ही पहली नजर में शाहरुख को प्यार हो गया। पार्टी में गौरी किसी लड़के के साथ डांस कर रही थीं। लेकिन अपने शर्मीले मिजाज के चलते शाहरुख गौरी से बात करने की हिम्मत नहीं जुटा पाए, लेकिन शाहरुख ने हार नहीं मानी और अपने प्यार को पाने की कोशिश में लग गए। उसके बाद जिस पार्टी में भी गौरी के आने की उम्मीद होती तो शाहरुख वहां पहुंच जाते। तीसरी मुलाकात में शाहरुख गौरी का फोन नंबर पाने में सफल हुए।

4 of 11
शाहरुख खान और गौरी खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख ने गौरी से फोन पर बात करने का निकाला यह तरीका

जिसके बाद शाहरुख अपने प्यार की गाड़ी पटरी पर लाने की और कोशिश करने लगे। फोन पर बात करने का एक तरीका भी शाहरुख ने निकाला था। वह अपनी किसी दोस्त से गौरी के घर फोन करवाते थे। गौरी के परिवार में जो भी फोन उठाता तो शाहरुख की दोस्त उसे अपना नाम शाहीन बताती थीं। शाहीन नाम को वह एक तरह से कोडवर्ड के रूप में इस्तेमाल करते थे, जिसे सुनने के बाद गौरी समझ जातीं कि शाहरुख ने फोन कराया है। इससे गौरी के घर में किसी को शक भी नहीं होता, जिसके बाद दोनों काफी देर तक बातें करते थे।
विज्ञापन

5 of 11
गौरी खान-शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
जब शाहरुख ने गौरी को किया प्रपोज

जिसके बाद दोनों एक दूसरे के करीब आने लगे। साथ में समय बिताना उन्हें अच्छा लगने लगा। उन्होंने लॉन्ग ड्राइव पर भी जाना शुरू कर दिया। कहा जाता है कि शाहरुख ने गौरी को जब प्रपोज किया था तो गौरी बिना जवाब दिए वहां से चली गई थीं। मुश्ताक शेख द्वारा लिखी अपनी बायोग्राफी में शाहरुख ने इस बात का जिक्र किया था। उन्होंने बताया कि एक बार मैंने जब गौरी को उनके घर छोड़ा। गौरी जब गाड़ी से उतर रही थीं तो मैंने कहा कि मैं उनसे शादी करना चाहता हूं। इतना सुनने के बाद गौरी बिना कुछ कहे वहां से चली गईं।

यह भी पढ़ें: सारा ने फिल्म 'मर्डर मूवी' का पहला शेड्यूल किया पूरा, निर्देशक ने फोटो शेयर कर कही यह बात
विज्ञापन

6 of 11
गौरी खान-शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
शादी में पहनने के लिए सूट रेंट पर लिया

25 अक्तूबर वह दिन था, जब दोनों शादी के बंधन में बंधे। साल 1991 में दोनों ने शादी की। उस समय शाहरुख के पास न तो ज्यादा काम था और न ही पैसा। कहा जाता है कि शाहरुख ने अपनी शादी के वक्त जो शूट पहना था, उसे उन्होंने अपनी फिल्म राजू बन गया जेंटलमैन के सेट से भाड़े पर लिया था। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का जिक्र किया था।
विज्ञापन

7 of 11
शाहरुख खान-गौरी खान - फोटो : सोशल मीडिया
जब शाहरुख ने गौरी से किया झूठा वादा

उन्होंने बताया कि शादी के वक्त मैं काफी गरीब था। गौरी भी मिडिल क्लास फैमिली से आती थीं। हर किसी की तरह मैंने भी गौरी से कई वादे किए। मैंने गौरी से कहा कि शादी के बाद मैं उन्हें पेरिस घुमाने के लिए ले जाऊंगा और एफिल टावर दिखाऊंगा। लेकिन सच सिर्फ मुझे ही पता था, क्योंकि न तो मेरे पास उन्हें घुमाने के लिए पैसे थे और न ही मैं टिकट खरीद सकता था। मैंने उनसे झूठ बोला था।

यह भी पढ़ें: करण-तेजस्वी के रिश्ते में आई दरार? ब्रेकअप पर अभिनेत्री के जवाब से फैंस को मिली राहत

8 of 11
सैफ अली खान-अमृता, शाहरुख खान-गौरी - फोटो : सोशल मीडिया
गौरी पेरिस बोलकर दार्जिलिंग ले गए शाहरुख

शाहरुख ने आगे बताया कि इत्तेफाक से उस समय मुझे फिल्म राजू बन गया जेंटलमैन के लिए दार्जिलिंग जाना था। तब मैंने सोचा कि मैं गौरी को पेरिस तो लेकर नहीं जा सका, लेकिन उन्हें दार्जिलिंग लेकर जरूर जाऊंगा। तब मैं गौरी को पेरिस बोलकर दार्जिलिंग ले गया था। लेकिन अब वक्त बदल गया है, हमारे पास सबकुछ है।

9 of 11
गौरी खान, शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
गौरी को शाहरुख पर था पूरा भरोसा

जब दोनों एक दूसरे के प्यार में पड़े तब गौरी शाहरुख के फिल्मी करियर को लेकर थोड़ा असमंजस की स्थिति में थीं। साथ ही, उन्हें शाहरुख पर भरोसा भी था कि वे सफलता की ऊंचाइयों पर जरूर पहुंचेंगे। शादी से पहले उनके रिश्ते को कई उतार-चढ़ाव का भी सामना करना पड़ा, लेकिन इससे उनके प्यार पर कोई असर नहीं पड़ा, दोनों का प्यार कम नहीं हुआ।


यह भी पढ़ें: चीन में रिलीज होगी सुई धागा और पति पीयूष पूरे से अलग हुईं अंगूरी भाभी, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

10 of 11
शाहरुख खान, गौरी - फोटो : सोशल मीडिया
जब शाहरुख को छोड़ दिल्ली से मुंबई चली गईं गौरी

एक समय था जब शाहरुख गौरी को लेकर काफी पजेसिव थे। शाहरुख गौरी को बात बात पर टोकने लगते थे। एक मीडिया मैगजीन में छपे लेख के में बताया गया कि उस वक्त शाहरुख गौरी के प्यार में इस कदर डूब चुके थे कि अगर वे स्विमसूट पहनती यहां तक कि अपने बाल भी खुले रखतीं तो शाहरुख उनसे लड़ बैठते। लेख के अनुसार शाहरुख ने कहा था कि मैं नहीं चाहता था कि दूसरे लड़को की नजर गौरी पर पड़े। मेरे अंदर असुरक्षा की भावना आ गई थी। क्योंकि हम ज्यादा मिल पा नहीं रहे थे, और एक दूसरे को कम वक्त दे रहे थे। शाहरुख की इसी आदत से परेशान आकर गौरी ने उन्हें छोड़ दिया और बिना बताए दिल्ली से मुंबई आ गई। शाहरुख भी गौरी को मनाने मुंबई जा पहुंचे। कई दिनों तक तलाश करने के बाद शाहरुख को गौरी मुंबई के अक्सा बीच पर मिलीं। शाहरुख को देखते ही गौरी की आंखों में आंसू आ गए।
विज्ञापन

11 of 11
शाहरुख खान और गौरी खान
शाहरुख और गौरी ने दो बार की शादी

अलग-अलग धर्म होने की वजह से दोनों के घर वाले इस शादी के लिए राजी नहीं हुए। परिवार को मनाने के लिए दोनों ने काफी कोशिश की। उनकी यह कोशिश कामयाब भी हुई। दोनों ने अपने परिवार वालों को शादी के लिए मना लिया। शाहरुख और गौरी का निकाह हुआ, गौरी का नाम बदलकर आयशा रखा गया। वहीं, हिंदू रीति रिवाज के मुताबिक भी दोनों ने शादी की थी।

यह भी पढ़ें:  सतीश कौशिक के अंतिम दर्शन को उमड़ा प्रशंसकों का सैलाब, रणबीर, बोनी, अनुपम सब पहुंचे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें