फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Hit Jodi: पर्दे पर आते ही छा गई इन सितारों की जोड़ी, ब्लॉकबस्टर के साथ रच दिया इतिहास

Sun, 10 Dec 2023 11:27 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म 'एनिमल' के लिए पहली बार बनी रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की जोड़ी ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। ऐसी ही कुछ अन्य ऑनस्क्रीन जोड़ियां भी हैं, जिन्होंने पहली मूवी से ही धमाल मचा दिया।
विज्ञापन
1 of 8
बॉलीवुड की हिट जोड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड इंडस्ट्री के कुछ सितारों की केमिस्ट्री पर्दे पर खासा चर्चित है। लोग इन जोड़ियों को काफी पसंद करते हैं। हालांकि, बीते कुछ समय में कुछ फ्रेश जोड़ियों ने पर्दे पर अपना दमखम दिखाया है। वहीं, फैंस ने भी इन जोड़ियों का खासा वेलकम कर, प्यार जताते हुए इनकी फिल्म को हिट की श्रेणी में ला दिया है। तो आइए जान लेते हैं, बीते कुछ समय में पर्दे पर आने और छा जाने वाली कुछ फ्रेश जोड़ियों के बारे में-
विज्ञापन

2 of 8
एनिमल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म 'एनिमल' ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। फिल्म रिलीज के नौ दिन के भीतर ही दुनियाभर में 600 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। वहीं, इस मूवी में रणबीर कपूर के अपोजिट अभिनेत्री रश्मिका मंदाना नजर आई हैं। रणबीर और रश्मिका ने पहली बार स्क्रीन साझा किया, बावजूद इसके लोगों ने इस जोड़ी पर बेशुमार प्यार लुटाया है। 
विज्ञापन

3 of 8
तू झूठी मैं मक्कार - फोटो : सोशल मीडिया
मार्च के महीने में रिलीज हुई लव रंजन की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' को दर्शकों और क्रिटिक्स से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी। वहीं, इसमें पहली बार साथ नजर आई रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की जोड़ी को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया। इसी का नतीजा रहा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल करने में सफल रही। 

Salaar: पृथ्वीराज सुकुमारन ने 'सालार' को लेकर दिया अपडेट, पांच भाषाओं में अभिनेता ने पूरी की फिल्म की डबिंग

4 of 8
शेरशाह - फोटो : सोशल मीडिया
कैप्टन विक्रम बत्रा के साहस की कहानी दिखाने वाली फिल्म 'शेरशाह' में पहली बार सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की जोड़ी देखने को मिली थी। फिल्म में दर्शकों ने दोनों की केमिस्ट्री को काफी ज्यादा पसंद किया। साथ ही सिड-कियारा को भी स्क्रीन साझा कर एक-दूजे से इस कदर प्यार हो गया कि इन्होंने रियल लाइफ में भी शादी रचा ली।

Controversies: विवादों से है इन साउथ हसीनाओं का गहरा नाता, लिस्ट में रश्मिका मंदाना से लेकर नयनतारा तक शामिल
विज्ञापन

5 of 8
भूल भुलैया 2 - फोटो : सोशल मीडिया
वर्ष 2022 में रिलीज हुई हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया 2' पर्दे पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इसमें कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी को पहली दफा स्क्रीन साझा करते देखा गया था। वहीं, दर्शकों ने इस जोड़ी का दिल खोलकर वेलकम किया और अब इन दोनों को फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' में वापस साथ देखा जाना है।

Animal: 'हर भारतीय बेनकाब हो गया...,' एनिमल के समर्थन में उतरे राम गोपाल वर्मा का बड़ा बयान
विज्ञापन

6 of 8
आशिकी 2 - फोटो : सोशल मीडिया
आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर को पहली दफा फिल्म 'आशिकी 2' में स्क्रीन साझा करते देखा गया था। यह जोड़ी पर्दे पर बड़ी हिट रही और लोगों ने फिल्म को बेशुमार प्यार देकर इसे हिट की श्रेणी में ला दिया।
Nana Patekar: हिंदी फिल्मों के बाद मलयालम सिनेमा में काम करना चाहते हैं नाना पाटेकर, अभिनेता ने जताई इच्छा
विज्ञापन

7 of 8
गोलियों की रास लीला: राम लीला - फोटो : सोशल मीडिया
इस लिस्ट में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का भी नाम शामिल है। दोनों को पहली दफा फिल्म 'राम लीला' में पर्दे पर रोमांस फरमाते देखा गया था। इस फ्रेश जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया। इतना ही नहीं यह मूवी इन दोनों के जीवन के लिए बेहद खास रही। रणवीर-दीपिका का रोमांस इसी मूवी की शूटिंग से शुरू हुआ था और आज यह रियल लाइफ में भी एक कपल हैं।
विज्ञापन

8 of 8
गदर 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वर्ष 2001 में आई फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' पर्दे पर बड़ी हिट साबित हुई थी। इस मूवी में पहली दफा सनी देओल और अमीषा पटेल की जोड़ी बनी थी। इस जोड़े को दर्शकों का बेइंतहा प्यार मिला। 12 वर्ष बाद मूवी का दूसरा पार्ट 'गदर 2' रिलीज हुआ, और इसे भी दर्शकों ने बेशुमार प्यार दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें