फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना रणौत: बंगाल चुनाव नतीजों पर भड़कीं अभिनेत्री हुईं ट्रोल, यूजर्स बोले - दीदी मिर्ची लग गई क्या?

Sun, 02 May 2021 03:36 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Instagram
देशभर में कोरोनावायरस के अलावा कहीं और किसी की नजर है तो बंगाल समेत अन्य राज्यों के चुनावों के नतीजों पर। आज यानी दो मई को बंगाल विधानसभा चुनावों के नतीजों की घोषणा की जानी है। रुझानों में यह स्पष्ट तौर पर देखा जा सकता है कि एक बार फिर पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार बनने जा रही है। उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। वहीं इन नतीजों को देख बॉलीवुड की 'पंगा गर्ल' कंगना रणौत ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Twitter
दरअसल, कंगना ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया है और इन चुनावी नतीजों पर अपनी भड़ास निकाली है। ट्वीट के माध्यम से उन्होंने ममता सरकार पर तंज कसा है और उनके लिए कहा कि बांग्लादेशी और रोहिंग्या मुसलमानों के कारण ही उनकी पार्टी को जीत मिली है।
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Instagram- @kanganaranaut
कंगना अपने ट्वीट में लिखती हैं, 'बांग्लादेशी और रोहिंग्या ममता की सबसे बड़ी ताकत हैं। जैसे ट्रेंड देखने को मिल रहे हैं उससे तो यह ही लगता है कि अब वहां हिंदू बहुमत में नहीं बचे हैं। आंकड़ों के अनुसार बंगाली मुस्लिम भारत में सबसे ज्यादा गरीब और वंचित हैं जिसका फायदा वह ले रही हैं। अच्छी बात है एक और कश्मीर बन रहा है...।' कंगना का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है।
 

4 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Instagram
वहीं कंगना के इस ट्वीट पर लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ तो कंगना का जमकर मजाक बना रहे हैं और उनके खूब मजे ले रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'बंगाल में ममता दीदी की सरकार बनेगी, अगले पांच साल तक बंगाल में बीजेपी का पेला होबे।' वहीं एक यूजर ने तो यह तक लिख डाला कि 'दीदी ओ दीदी इतनी मिर्ची लग रही है, अपने मालिक की बेइज्जती बर्दाश्त नहीं हो रही है क्या?'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Twitter
वहीं बीते दिनों भी कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने कंगना की क्लास लगा दी थी। एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि, 'प्रियंका चोपड़ा और आलिया की तरह आपका कोई ट्वीट नहीं मिल रहा, जिसमें परेशान भारतीयों की मदद की मांग की गयी हो। आप सिर्फ भाजपा की छवि सुधारने के लिए काम कर रही हो। यह स्वीकार करने में क्या जाता है कि इस संकट की घड़ी में सरकार विफल रही है।' इसके जवाब में कंगना कहती हैं कि 'लोगों की मदद करने का सिर्फ ट्विटर जरिया नहीं है। मैं लोगों की बेड्स, दवाइयों, वैक्सीन, ऑक्सीजन से मदद कर रही हूं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें