चकाचौंध से भरी फिल्मी दुनिया का जिक्र अक्सर लोगों की जुबां पर रहता है। फिल्मी गलियारों और वहां काम करने वाले कलाकारों की जिंदगी के अनसुने किस्से हर कोई जानना चाहता है। ऐसे में अमर उजाला ने एक खास सीरीज बॉलीवुड गॉसिप्स की शुरुआत की है, जिन्हें पढ़कर आप न सिर्फ चौंकेंगे, बल्कि हैरान भी रह जाएंगे। इस खास सीरीज की तीसरी कड़ी में पेश है फिल्म शोले से जुड़ा वह किस्सा, जब तीन शब्द के एक मशूहर डायलॉग को शूट करने के लिए 40 रीटेक्स लग गए थे।