साल 2022 के पांच महीने बीत चुके हैं और छठा महीना भी आधा गुजर चुका है। इस साल कई बड़े स्टार्स की फिल्में रिलीज हुईं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर साउथ की फिल्मों का कमाल जारी रहा। साउथ की पैन इंडिया फिल्म 'आरआरआर', 'केजीएफ 2' और 'विक्रम' के आगे बॉलीवुड के सुपरस्टार्स भी अपना कमाल नहीं दिखा पाए। 'द कश्मीर फाइल्स', 'गंगूबाई काठियावाड़ी' और 'भूल भुलैया 2' को छोड़ दे, तो जितनी भी बॉलीवुड की फिल्में इस साल रिलीज हुई हैं, वो बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह ही गिरी हैं। तो आइए नजर डालते हैं इस साल अब तक रिलीज हुई बॉलीवुड की फिल्मों और उनकी बॉक्स ऑफिस कमाई पर...