फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड की 5 सस्पेंस वाली फिल्में जिन्होंने दर्शकों के उड़ा दिये थे होश, क्लाइमेक्स ने जीता था दिल

Wed, 10 Feb 2021 05:17 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
कहानी, अंधाधुन - फोटो : Instagram
बॉलीवुड में सभी तरह के विषयों पर फिल्में बनती हैं और अच्छी फिल्मों को दर्शकों का प्यार भी मिलता है। बॉलीवुड में सस्पेंस फिल्मों को लेकर दर्शकों के बीच हमेशा से ही दीवानगी रही है और ये ही वजह है कि हिंदी सिनेमा में कुछ बेहतरीन सस्पेंस फिल्में भी बनी हैं। एक अच्छी रहस्यों से भरी फिल्म वही होती है जिसे देखने वाले दर्शक अंत तक खुद से उसका रहस्य ना समझ पाएं। तो चलिए आपको बताते हैं उन 5 बेहतरीन सस्पेंस फिल्मो के बारे में जिनके क्लाइमेक्स ने दर्शकों के दिल जीत लिए थे।
विज्ञापन

2 of 6
अंधाधुन का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
अंधाधुन

आयुष्मान खुराना की फिल्म 'अंधाधुन' एक बेहतरीन सस्पेंस फिल्म हैं। इसमें उन्होंने आकाश नाम के एक ऐसे लड़के का किरदार निभाया है जो पियानो बजाता है। इतना ही नहीं वो अपने पियानो बजाने की कला में इतना माहिर होना चाहता है कि आम जिंदगी में अंधा बनकर रहता है ताकी वो संगीत को महसूस कर सके। हालांकि उसे ये पता नहीं रहता है कि एक दिन अंधे की एक्टिंग करना उसके लिए बड़ी मुसीबत बन जाएगा। इस फिल्म में आयुष्मान के अलावा तब्बू और राधिका आप्टे अहम भूमिका में नजर आईं थीं।
विज्ञापन

3 of 6
गुप्त - फोटो : Social Media
गुप्त

बॉबी देओल की इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म में सस्पेंस के साथ-साथ लव ट्राएंगल का भी जबरदस्त तड़का था। फिल्म में बॉबी ने साहिल नाम के ऐसे लड़के का किरदार निभाया था जिस पर उसके सौतेले पिता की हत्या का आरोप लग जाता है। ऐसे में खुद को निर्दोष साबित करने के लिए वो मुजरिम की तलाश करता है और जब कातिल उसके सामने आता है तो उसके होश उड़ जाते हैं। फिल्म में बॉबी के साथ काजोल और मनीषा भी अहम भूमिका में थे।

4 of 6
kahaani - फोटो : amar ujala
कहानी

विद्या बालन की इस फिल्म की कहानी उनके कोलकाता में पुलिस स्टेशन पहुंचने के साथ शुरू होती है। फिल्म में विद्या ने बिद्या बागची नाम की एक गर्भवती महिला का किरदार निभाया था जो अपने पति को ढूंढने के लिए लंदन से कोलकाता आई रहती है। हालांकि जब उसे अपना पति मिलता है तो दर्शकों को समझ आता है कि असली कहानी तो कुछ और है। इस फिल्म ने दर्शकों को अंत समय तक उनकी सीट पर बैठे रहने के लिए मजबूर कर दिया था। ये विद्या बालन की बेहतरीन फिल्मों में से एक है।
विज्ञापन

5 of 6
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
तलाश

आमिर खान ने फिल्म में इंस्पेक्टर शेखावत का किरदार निभाया था जो एक अभिनेता की रहस्यमयी मौत की जांच करता है। हालांकि इस जांच के बीच उसे कुछ ऐसे लोग मिलते हैं जो उसके नजरिये और विश्वास को ही बदलकर रख देते हैं। फिल्म में रानी मुखर्जी और करीना कपूर की एक्टिंग लोगों को काफी पसंद आई थी। इस फिल्म का क्लाइमेक्स लोगों को काफी पसंद आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
A wednesday
ए वेडनेसडे

पुलिस कमिश्नर के किरदार में अनुपम खेर उस खास दिन के बारे में बताते हैं जब उन्हें बेहद ही खास केस सुलझाने का मौका मिलता है। एक आम आदमी एक फोन कॉल से सिर्फ एक दिन के अंदर कैसे पूरे सिस्टम को हिला सकता है, ऐसा फिल्म में दिखाया गया था। साथ ही फिल्म का क्लाइमेक्स एक ऐसे मोड़ पर खत्म होता है जो आपके मन में कई सवाल पैदा कर देता है। बॉलीवुड ने इस फिल्म के जरिए बताया था कि बिना किसी गाने, रोमांस और अश्लील कंटेंट के भी बेहतरीन फिल्में बन सकती हैं। अनुपम खेर और नसीरुद्दीन शाह के फोन टॉक वाले सीन को दर्शकों की जबरदस्त तारीफ मिली थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें