फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार पति संग दिवाली मनाएंगी बॉलीवुड की ये 5 हसीनाएं, एक की अभी हुई है शादी

Sun, 04 Nov 2018 03:54 PM IST
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
bollywood actress - फोटो : अमर उजाला
आम लोगों के बीच दिवाली को लेकर जितना उत्साह होता है, उतना ही बॉलीवुड स्टार्स के लिए भी होता है। हर साल दीवाली को लेकर बॉलीवुड में एक अलग सा माहौल देखने को मिलता है। शादी के बाद यह त्योहार और भी खास हो जाता है, क्योंकि यह दो परिवारों के बीच की मिठास को और बढ़ता है। आज हम आपको उन एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जो दीवाली के त्योहार को पहली बार ससुराल में सेलिब्रेट करेंगी।
विज्ञापन

2 of 6
anushka sharma green chanderi saree - फोटो : file photo
अनुष्का शर्मा
इस कड़ी में पहला नाम अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का है। अनुष्का शर्मा ने पिछले साल विराट कोहली के साथ सात फेरे लिए हैं। दोनों ने गुपचुप तरीके से इटकी में शादी कर ली। बाद में अपने फैंस को ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। इस दौरान यह दोनों कपल्स बहुत ही खूबसूरत नजर आ रहे थे। शादी के बाद दोनों ने मुंबई और दिल्ली में अपनी शादी की ग्रेंड रिसेप्शन पार्टी रखी। इस साल अनुष्का शर्मा पहली बार अपने पति विराट कोहली के साथ ससुराल में दीवाली सेलिब्रेट करेंगी।
विज्ञापन

3 of 6
sonam kapoor - फोटो : file photo
सोनम कपूर
वही इस लिस्ट में दूसरा नाम सोनम कपूर का है। सोनम कपूर ने इसी साल 8 मई को आनंद आहूजा के साथ सात फेरे लिए हैं। दोनों की शादी में पूरा बॉलीवुड झूमता हुआ नजर आया था। वहीं कई दिनों तक इनकी शादी की खबरें जोरों पर थी। वहीं बॉलीवुड की इस फैशन आइकन की भी यह ससुराल में पहली दीवाली होगी।
 

4 of 6
neha dhupia - फोटो : Instagram
नेहा धूपिया
तीसरा नाम नेहा धूपिया और अंगद बेदी का है। नेहा ने अपने बेस्ट फ्रेंड अंगद से अचानक शादी कर सभी को चौंका दिया था। वहीं नेहा की भी यह शादी के बाद पहली पति संग पहली दीवाली है। नेहा अभी मां बनने वाली हैं, इसके साथ ही यह दिवाली उनके लिए और भी खास है। वह भी पहली बार ससुराल में दीवाली मनाएंगी।
 
विज्ञापन

5 of 6
युविका चौधरी, प्रिंस नरुला - फोटो : file photo
युविका चौधरी
प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की शादी इसी महीने हुई है। शादी के बाद युविका की यह पहली दीवाली है। जाहिर है यह दोनों लव बर्ड्स अपनी इस पहली दीवाली को यादगार बनाने के लिए कुछ खास करने वाले भी होंगे। हैं। युविका चौधरी अपनी शादी में किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
श्रेया सरन - फोटो : file photo

श्रेया सरन
फेमस एक्ट्रेस श्रेया सरन ने भी इसी साल 12 मार्च को अपने रूसी ब्वॉयफ्रेंड आंद्रेई से शादी की है। इस साल श्रेया की भी यह ससुराल में पहली दीवाली है। वह अपने परिवार के साथ धूमधाम से इस त्योहार को मनाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें