बॉलीवुड हो या हॉलीवुड फिल्म निर्माता अपनी फिल्म हिट कराने के लिए कई तरीके अपनाते हैं। ऐसा ही एक तरीका हाल में अपनाया गया है फिल्मों के नाम बदलने का। हालांकि कई बार फिल्मों के नाम पब्लिसिटी के बदले जाते हैं, तो कई बार विवाद के कारण फिल्म निर्माताओं के ये नाम बदलने पड़ते हैं। 2017 गुजरने वाला है और हम आपके लिए उन फिल्मों की लिस्ट लेकर आए हैं, जिनके नाम हाल में ही बदले गए हैं। इस लिस्ट में कई फिल्में ऐसी हैं, जो इस साल रिलीज हुई हैं।
विज्ञापन
2 of 6
जब हैरी मेट सेजल
शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा की फिल्म जब हैरी मेट सेजल का नाम भी रिलीज से पहले बदला गया। हालांकि फिल्म बॉक्सऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा सकी थी। इम्तियाज अली की इस फिल्म का नाम पहले द रिंग रखा गया था। इस फिल्म के ज्यादातर शूटिंग यूरोप में हुई थी।
विज्ञापन
3 of 6
shraddha kapoor
हसीना पारकर
श्रद्धा कपूर की फिल्म हसीना पारकर, जो दाउद की बहन हसीना की जीवन पर आधारित थी। इस फिल्म का नाम भी बाद में बदल दिया गया। फिल्म के निर्देशक का कहना था कि फिल्म हसीना नाम से ज्यादा लोगों से जुड़ती है। इस लिए जिसका हसीना पारकर से बदलकर हसीना कर दिया गया। फिल्म के पोस्टर ने काफी लोकप्रियता बटोरी थी।
4 of 6
partition 1947
पार्टिशन 1947
हाल में ही हुमा कुरैशी ने फिल्म वायसराय हाउस के जरिए अंतरराष्ट्रीय फिल्म जगत में कदम रखा। यह फिल्म यूके में मार्च में रिलीज हुई। जिसे भारत में अगस्त में रिलीज किया गया। भारत में रिलीज से पहले फिल्म का नाम वायसराय हाउस से बदलकर पार्टिशन 1947 कर दिया गया।
विज्ञापन
5 of 6
गोलियों की रासलीला राम-लीला
संजय लीला भंसाली की फिल्म रामलीला पर काफी विवाद हुआ था। भंसाली पर हिंदू भावनाओं को आहत पहुंचाने का आरोप लगाया गया था। जिसके बाद फिल्म का नाम बदलकर गोलियों की रासलीला राम-लीला कर दिया गया। इस फिल्म में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में थे।
जय हो
सलमान खान की फिल्म जय हो का नाम पहले मेंटल रखा गया था। ये फिल्म साउथ की फिल्म स्टालिन का रीमेक थी। फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर ठीक ठाक कलेक्शन किया। हालांकि जय हो ने ज्यादातर लोगों को निराश किया, क्योंकि सलमान की फिल्मों में लोग जी तड़के का इंतजार करते थे, वो इस फिल्म में नहीं मिला।