हिंदी बेल्ट में साउथ की फिल्में धमाल मचा रहीं हैं। हाल ही में रिलीज हुईं फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड्स तक तोड़ दिए है। कई साउथ फिल्मों की वजह से बॉलीवुड की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाईं। यही कारण है कि अब साउथ के अभिनेता बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इसमें कई साउथ अभिनेत्रियां भी शामिल हैं। तो चलिए जानते हैं 2022 में साउथ की कौन-सी अभिनेत्रियां बॉलीवुड के अभिनेता के साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगी।