फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Films: तमन्ना भाटिया से लेकर सामंथा तक, 2022 में सिद्धार्थ मल्होत्रा, शाहरुख खान के साथ नजर आएंगी साउथ की ये अभिनेत्रियां

Wed, 05 Jan 2022 02:27 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
साउथ एक्ट्रेसेस - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी बेल्ट में साउथ की फिल्में धमाल मचा रहीं हैं। हाल ही में रिलीज हुईं फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड्स तक तोड़ दिए है। कई साउथ फिल्मों की वजह से बॉलीवुड की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाईं। यही कारण है कि अब साउथ के अभिनेता बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इसमें कई साउथ अभिनेत्रियां भी शामिल हैं। तो चलिए जानते हैं 2022 में साउथ की कौन-सी अभिनेत्रियां बॉलीवुड के अभिनेता के साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगी।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
समांथा अक्किनेनी - फोटो : Instagram

सामंथा अक्किनेनी

2021 में ओटीटी पर रिलीज हुई वेब सीरीज 'द फैमिली मैन 2' में राजी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री सामंथा बॉलीवुड में काफी पॉपुलर हो गईं हैं। यही कारण है कि अब उनके साथ कई बड़े डायरेक्टर्स काम करना चाहते हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सामंथा जल्द ही तापसी पन्नू के साथ एक अनटाइटल्ड फिल्म में नजर आएंगी।

विज्ञापन

3 of 9
रश्मिका मंदाना - फोटो : Instagram

रश्मिका मंदाना

हाल ही में साउथ की फिल्म पुष्पा में दमदार अभिनय प्रदर्शित करने वाली अभिनेत्री रश्मिका इस साल बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। सूत्रों के मुताबिक अभिनेत्री बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म 'मिशन मजनूं' में दिखाई देंगी।

4 of 9
श्रिया - फोटो : सोशल मीडिया

श्रिया सरन

साउथ की अभिनेत्री श्रिया सरन जल्द ही प्रकाश राज की रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा में नजर आएंगी। मेकर्स ने अभी तक फिल्म का नाम फाइनल नहीं किया है। हालांकि खबरों के मुताबिक इसमें नाना पाटेकर और तापसी पन्नू भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

विज्ञापन

5 of 9
नयनतारा - फोटो : twitter

नयनतारा

अभिनेत्री नयनतारा भी बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। वह शाहरुख खान के अपोजिट डायरेक्टर अत्ली की एक अनटाइटल्ड फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

विज्ञापन

6 of 9
प्रियामणि - फोटो : इंस्टाग्राम

प्रियामणि

ओटीटी पर सीरीज हुई वेबसीरीज 'द फैमिली मैन' में सुची की भूमिका निभाने वालीं अभिनेत्री प्रियामणि जल्द ही बॉलीवुड के अभिनेता और प्रोड्यूसर अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' में अभिनय करती हुईं नजर आएंगे।
विज्ञापन

7 of 9
तमन्ना भाटिया - फोटो : इंस्टाग्राम

तमन्ना भाटिया

अभिनेत्री तमन्ना भाटिया अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ फिल्म 'बोले चूड़ियां' में नजर आएंगी। बता दें कि यह फिल्म नवाज के भाई शमस नवाब सिद्दीकी बना रहे हैं।

8 of 9
शालिनी पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

शालिनी पांडे

साउथ फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' से अपनी छाप छोड़ने वाली अभिनेत्री शालिनी पांडे इस साल अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहीं हैं। वह रणवीर सिंह के अपोजिट 'जयेशभाई जोरदार' में अभिनय करती हुई नजर आएंगी।
विज्ञापन

9 of 9
इलियाना - फोटो : सोशल मीडिया

इलियाना

अभिनेत्री इलियाना जल्द ही शिरीष गुहा की आनेवाली एक अनटाइटल्ड फिल्म में दिखाई देंगी। इस फिल्म में अभिनेत्री विद्या बालन और अभिनेता प्रतीक गांधी भी मुख्य भूमिका में होंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें