फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अब तक छप्पन' से लेकर '12वीं फेल' तक, असली पुलिस अधिकारियों की जिंदगी से प्रेरित हैं ये बॉलीवुड फिल्में

Fri, 18 Apr 2025 07:11 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Movies Inspired by Real Cops: हिंदी सिनेमा में अब तक कई ऐसी फिल्में बन चुकी हैं, जो असली पुलिस अधिकारियों के जीवन से प्रेरित हैं। इस लिस्ट में जल्द ही रोहित शेट्टी की फिल्म का नाम भी जुड़ने वाला है, जिसमें जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका में दिखेंगे।
 
विज्ञापन
1 of 5
बटला हाउस, 12वीं फेल - फोटो : यूट्यूब
बॉलीवुड में पुलिस अधिकारियों की जिंदगी और उनके साहस को बड़े पर्दे पर उतारने का सिलसिला लंबे समय से चला आ रहा है। जॉन अब्राहम जल्द ही रोहित शेट्टी की आगामी फिल्म में नजर आने वाले हैं, जिसमें वह एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाएंगे। तो आइए जानते हैं कि रोहित की आगामी फिल्म के अलावा कौन-कौन सी फिल्में असली पुलिस वालों के जीवन से प्रेरित होकर बन चुकी हैं।
Babil Khan: इस बात को लेकर सख्त रहे पैरेंट्स इरफान खान-सुतापा, बाबिल खान ने सुनाया बचपन से जुड़ा किस्सा
विज्ञापन

2 of 5
जॉन अब्राहम, रोहित शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम
राकेश मारिया बायोपिक
रोहित शेट्टी को अपनी कॉप यूनिवर्स फिल्मों जैसे ‘सिंघम’ और ‘सूर्यवंशी’ के लिए जाना जाता है। अब वह एक रियल लाइफ पुलिस अधिकारी राकेश मारिया की बायोपिक लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका में होंगे और राकेश मारिया का किरदार निभाएंगे। राकेश मारिया मुंबई पुलिस के सुपरकॉप रहे हैं, जिन्होंने 1993 के मुंबई बम धमाकों और 26/11 आतंकी हमलों की जांच में अहम भूमिका निभाई थी।
Snehiil Dixit Mehraa: 'माता-पिता को प्रभु तुल्य माना जाता है', संवाद में अल्लाहबादिया विवाद पर बोलीं 'बीसी आंटी'
विज्ञापन

3 of 5
अब तक छप्पन - फोटो : यूट्यूब
अब तक छप्पन
2004 में रिलीज हुई फिल्म ‘अब तक छप्पन’ मुंबई पुलिस के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट दया नायक से प्रेरित है। इस फिल्म में नाना पाटेकर ने साधु अगाशे नाम के पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका निभाई, जो अपने करियर में 56 एनकाउंटर कर चुका है। दया नायक मुंबई पुलिस में अपने तेज-तर्रार अंदाज और अंडरवर्ल्ड के खिलाफ बेखौफ कार्रवाइयों के लिए मशहूर रहे। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक ईमानदार पुलिस अधिकारी अपराधियों से निपटते हुए सिस्टम की चुनौतियों का सामना करता है। शिमित अमीन के निर्देशन में बनी यह फिल्म कहानी और नाना पाटेकर के दमदार अभिनय के लिए आज भी याद की जाती है।

4 of 5
12वीं फेल - फोटो : इंस्टाग्राम @vikrantmassey
12वीं फेल
2023 में रिलीज हुई ‘12वीं फेल’ आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा की जिंदगी पर आधारित है। विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में विक्रांत मैसी ने मनोज का किरदार निभाया था। फिल्म में दिखाया गया था कि कैसे एक छोटे से गांव का लड़का 12वीं में फेल हो जाने के बाद कठिन परिस्थितियों के बावजूद यूपीएससी परीक्षा पास करके आईपीएस अधिकारी बनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बटला हाउस - फोटो : यूट्यूब
बटला हाउस
2019 में रिलीज हुई ‘बटला हाउस’ 2008 में दिल्ली में हुए बटला हाउस एनकाउंटर पर आधारित है, जिसमें दिल्ली पुलिस के अधिकारी संजीव कुमार यादव की अहम भूमिका थी। इस फिल्म में जॉन अब्राहम ने संजीव कुमार यादव से प्रेरित किरदार निभाया। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे 13 सितंबर 2008 को दिल्ली में हुए सीरियल बम धमाकों के बाद पुलिस ने बटला हाउस में छापेमारी की और इसके बाद एनकाउंटर हुआ। फिल्म का निर्देशन निखिल आडवाणी ने किया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें