फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Film: बिना गाने के बनीं इन फिल्मों ने मचाया धमाल, दमदार कहानी के दम पर जमाया बॉक्स ऑफिस पर कब्जा

Tue, 26 Mar 2024 04:40 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड फिल्में - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड में हर महीने तमाम फिल्में रिलीज होती हैं, जिनमे से कुछ फिल्में फ्लॉप होती हैं, तो कुछ हिट हो जाती हैं। हर फिल्म में कम से कम पांच से छह गाने भी देखने को मिलते हैं। कई बार फिल्मों के गाने भी उन्हें हिट बनाने में मदद करते हैं। बॉलीवुड में लगभग सभी फिल्मों में गाने देखने को मिलते हैं, जिनके गाने हिट भी होते हैं और फ्लॉप भी होते हैं। हालांकि, कुछ फिल्में बॉलीवुड में ऐसी भी हैं, जिनमें एक भी गाने नहीं है, उसके बाद भी वे फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर गई थीं। आइए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में। 
विज्ञापन

2 of 6
द लंच बॉक्स - फोटो : सोशल मीडिया
द लंच बॉक्स 
द लंच बॉक्स एक बेहतरीन फिल्म है। यह फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई थी, जिसका निर्देशन गुनीत मोंगा ने किया था। फिल्म में इरफान खान, निमरित कौर और नवाजुद्दीन सिद्दीकी नजर आए थे। फिल्म की कहानी ने लोगों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी थी। इस फिल्म को लोग आज भी देखना पसंद करते हैं। हालांकि, आपको जानकर हैरानी होगी की इतनी बेहतरीन फिल्म में एक भी गाना नहीं है। द लंच बॉक्स में फिल्म साजन के एक गाने को इस्तेमाल किया गया है, लेकिन इसका कोई अपना ओरिजिनल सॉन्ग नहीं है। 
विज्ञापन

3 of 6
फिल्म ब्लैक - फोटो : सोशल मीडिया
ब्लैक
अमिताभ बच्चन और रानी मुखर्जी की जोरदार फिल्म ब्लैक साल 2005 में रिलीज हुई थी। फिल्म में दोनों ही कलाकारों के दमदार अभिनय की जमकर तारीफ की गई थी। ब्लैक का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया था। इस फिल्म में भी कोई गाना नहीं है, क्योंकि यह फिल्म एक देखने और सुनने में अक्षम लड़की पर केंद्रित थी, जिसका किरदार रानी मुखर्जी ने निभाया था।
Game Changer: इस दिन रिलीज होगा राम चरण की 'गेम चेंजर' का पहला गाना, फिल्म से 'जरागांडी' का पोस्टर जारी
 

4 of 6
अ वेडनेसडे - फोटो : सोशल मीडिया
अ वेडनेसडे
अ वेडनेसडे यह फिल्म साल 2008 में रिलीज हुई थी। उस वक्त की यह एक सुपरहिट फिल्म थी। फिल्म की कहानी से लेकर इसका निर्देशन बहुत बेहतरीन था। यह एक आम इंसान की कहानी को दिखाती है, कि जब वह सिस्टम से परेशान हो जाता है तो किस तरह से इंसाफ के लिए कदम उठाता है। फिल्म में नसीरुद्दीन शाह और अनुपम खेर ने मुख्य किरदार अदा किया था। इस बेहतरीन फिल्म में भी कोई गाना नहीं है। 
BMCM Trailer: 'बड़े मियां छोटे मियां' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, अक्षय-टाइगर के एक्शन ने मचाया धमाल
विज्ञापन

5 of 6
भूत - फोटो : सोशल मीडिया
भूत
साल 2003 में रिलीज हुई हॉरर फिल्म भूत लोगों को काफी पसंद आई थी। फिल्म में उर्मिला मातोंडकर, अजय देवगन, नाना पाटेकर जैसे कई कलाकारों ने अभिनय किया था। फिल्म का निर्देशन राम गोपाल वर्मा ने किया था। इस बेहतरीन हॉरर फिल्म में भी कोई गाना नहीं है। 
Lok sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के रण में दिखेगा इन सितारों का जलवा, ग्लैमर छोड़ जमीं पर उतरेंगे सेलेब्स
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इत्तेफाक - फोटो : सोशल मीडिया
इत्तेफाक
'इत्तेफाक' फिल्म में सुपरस्टार राजेश खन्ना के होने के बावजूद एक भी गाना नहीं था। यह फिल्म 1969 में रिलीज हुई थी। फिल्म में एक रात के किस्से को बड़ी खूबसूरती से दिखाया गया था। राजेश खन्ना के अलावा फिल्म में नंदा भी मुख्य किरदार में नजर आई थीं। बिन गाने के बनी इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू चलाया।
Kangana Ranaut: टिकट मिलते ही बढ़ीं कंगना की मुश्किलें, पुराना वीडियो वायरल, उर्मिला को कहा था सस्ती अभिनेत्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें