बॉलीवुड में कई जॉनर की फिल्में बनती हैं और दर्शकों को पसंद भी आती हैं। हर साल कई फिल्में रिलीज होती हैं, जिनमें से कुछ सुपरहिट होती हैं तो कुछ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो जाती हैं। आज के दौर में सिनेमाघरों से उतरने के बाद हर फिल्म ओटीटी पर अपना जलवा दिखाती है। ऐसे में सभी वर्ग के दर्शक उस फिल्म को आसानी से घर बैठे देखते हैं। कई फिल्में ऐसी हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुईं, लेकिन ओटीटी पर दर्शकों को खूब पसंद आई। चलिए आज हम आपको बताते हैं ओटीटी पर मौजूद उन फिल्मों के बारे में, जो सिनेमाघरों में तो अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाईं, लेकिन ओटीटी पर रिलीज होते ही उन फिल्मों को दर्शकों का खूब प्यार मिला।