बॉलीवुड में भी दोस्ती और दोस्तों के प्यार का बोलबाला शुरुआत से रहा है। हिंदी फिल्मों की शुरुआत से ही दोस्ती पर कुछ न कुछ नया होता रहता है। कुछ ऐसी कहानियां बनी हैं जो आपको हंसाती है, रुलाती है और दोस्तों के बारे में सोचने पर मजबूर कर देती हैं। कुछ ऐसी फिल्में हैं जिन्हें आप अपने दोस्तों के साथ मिलकर बार-बार देखना चाहेंगे।
विज्ञापन
'दोस्ती' पर बनी बॉलीवुड की कुछ ऐसी फिल्में जिन्हें आप बार-बार देखना चाहेंगे
2 of 10
दोस्ती (1964)- 'दोस्ती' बॉलीवुड की फ्रेंडशिप पर आधारित पहली फिल्म है। इस फिल्म में रामू और मोहन की दोस्ती को दिखाया गया है। ये फिल्म दोस्ती की परिभाषा को अच्छी तरह से दर्शाती है।
विज्ञापन
'दोस्ती' पर बनी बॉलीवुड की कुछ ऐसी फिल्में जिन्हें आप बार-बार देखना चाहेंगे
3 of 10
आनंद (1971)- आनंद फिल्म की कहानी भी पूरी तरह से दो दोस्तों की है। एक दोस्त जो कैंसर का मरीज होता है और दूसरा दोस्त जो डॉक्टरी की पढ़ाई कर अपने दोस्त को बचाने में लगा है। राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन ने इस फिल्म की दोस्ती पर चार चांद लगा दिए थे।
'दोस्ती' पर बनी बॉलीवुड की कुछ ऐसी फिल्में जिन्हें आप बार-बार देखना चाहेंगे
4 of 10
शोले (1975)- बॉलीवुड की बेहतरीन फिल्मों में से एक रही है शोले। 'ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे....' इस गाने ने दोस्ती को एक अलग पहचान दे दी है।
विज्ञापन
'दोस्ती' पर बनी बॉलीवुड की कुछ ऐसी फिल्में जिन्हें आप बार-बार देखना चाहेंगे
5 of 10
याराना (1981)- एक दोस्त जिसने अपने दूसरे दोस्त के सपने को पूरा करने के लिए अपना सबकुछ गवा दिया। याराना फिल्म की ये कहानी आपके आंखों में आंसू ला देगी। 'तेरे जैसे यार कहां, कहां ऐसा याराना...'
विज्ञापन
'दोस्ती' पर बनी बॉलीवुड की कुछ ऐसी फिल्में जिन्हें आप बार-बार देखना चाहेंगे
6 of 10
दिल चाहता है (2001)- आकाश, समीर और सिद्धार्थ ने दोस्ती को एक अलग पहचान दी। दोस्ती की ये फिल्म अपने आप में कुछ हटके है।
विज्ञापन
'दोस्ती' पर बनी बॉलीवुड की कुछ ऐसी फिल्में जिन्हें आप बार-बार देखना चाहेंगे
7 of 10
रॉक ऑन (2008)- इस फिल्म की कहानी चार दोस्तों और उनकी संघर्ष भरी जिंदगी को दर्शाती है। कैसे ये दोस्त बुरे हालातों में भी एक दूसरे का साथ नहीं छोड़ते।
'दोस्ती' पर बनी बॉलीवुड की कुछ ऐसी फिल्में जिन्हें आप बार-बार देखना चाहेंगे
8 of 10
3 इडियट्स (2009)- रैंचो, राजू और फरहान की दिल को छूने वाली इस फिल्म को आप जितनी बार चाहे देख सकते हैं। कॉलेज के दिनों की मस्ती और एक दूसरे के लिए इनका प्यार आपको हंसाने और रुलाने दोनों के लिए मजबूर कर देगा। बॉक्स ऑफिस पर भी इस दोस्ती ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।
'दोस्ती' पर बनी बॉलीवुड की कुछ ऐसी फिल्में जिन्हें आप बार-बार देखना चाहेंगे
9 of 10
स्टूडेंट ऑफ द इयर (2012)- कॉलेज के दिनों की मस्ती, एक दूसरे से जलन और फिर एक दूसरे के लिए बेहद प्यार इसी के बीच घूमती है इस फिल्म की कहानी। पूराने दोस्तों से बिछड़ना और फिर मिलना दोस्ती की शानदार खूबसूरती को दर्शाता है।
'दोस्ती' पर बनी बॉलीवुड की कुछ ऐसी फिल्में जिन्हें आप बार-बार देखना चाहेंगे
10 of 10
काई पो ची (2013)- समाज की कोई भी रीति या नियम एक दोस्ती के बीच दीवार नहीं खड़ा कर सकते और इसका सबसे बड़ा और अच्छा उदाहरण है काई पो ची। धर्म और राजनीति से कहीं ज्यादा बढ़कर होता है दोस्ती का प्यार।