बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज सितारों के जीवन के बारे में आप सभी को जानने की दिलचस्पी रहती है। हाल ही में आयुष शर्मा ने अपने ससुर सलीम खान के साथ तस्वीरें साझा की हैं। आज हम आपको बताएंगे सितारे और उनके दामाद की जोड़ी के बारे में।
बॉलीवुड सितारों की निजी जिंदगी को लेकर अक्सर चर्चा होती है। हाल ही में आयुष शर्मा ने अपने जन्मदिन पर सलीम खान के साथ तस्वीर साझा कर उनके बारे में कुछ बातें सोशल मीडिया पर की। आयुष शर्मा के इस पोस्ट से प्रशंसकों को उनके और उनके ससुर के बीच के बॉन्ड का पता चला। ये पहली ससुर-दामाद की जोड़ी नहीं है, जिसके बारे में प्रशंसक बात कर रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कुछ ऐसे बॉलीवुड के दामाद और सुसर की जोड़ी के बारे में।
विज्ञापन
2 of 5
अमिताभ बच्चन-निखिल नंदा
- फोटो : इंस्टाग्राम
अमिताभ बच्चन-निखिल नंदा
अभिनेता अमिताभ बच्चन के दुनियाभर में प्रशंसक हैं। अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता नंदा की शादी निखिल नंदा से हुई है। निखिल नंदा अक्सर अमिताभ बच्चन के साथ नजर आते हैं। निखिल नंदा और अमिताभ को उनके प्रशंसक बहुत प्यार करते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
सुनील शेट्टी-केएल राहुल
- फोटो : इंस्टाग्राम
सुनील शेट्टी-केएल राहुल
अभिनेता सुनील शेट्टी को उनके प्रशंसक बहुत पसंद करते हैं। सुनील शेट्टी के दामाद केएल राहुल को भी उनके प्रशंसक बहुत प्यार करते हैं। सुनील शेट्टी ने एक बातचीत में उन्होंने बताया था कि जब उन्हें आथिया और केएल राहुल के बारे में पता चला तो उन्होंने शादी के लिए तुरंत हां कर दी थी। सुनील केएल राहुल को भी अपने बच्चे की तरह मानते हैं।
4 of 5
आमिर खान- नूपुर शिखरे
- फोटो : इंस्टाग्राम
आमिर खान- नूपुर शिखरे
आमिर खान की बेटी आयरा खान ने फिटनेस ट्रेनर नुपुर शिखरे से इसी साल 2024, जनवरी में शादी की। नूपुर शिखरे और आमिर खान के बीच बहुत ही अच्छा बॉन्ड है। नुपूर ने बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान को भी ट्रेनिंग दी है। दोनों को कई बार साथ में देखा जाता था।
अनिल कपूर- आनंद अहूजा
अभिनेता अनिल कपूर अपनी बेटी सोनम कपूर और अपने दामाद आनंद अहूजा के बेहद करीब हैं। आमिर खान को कई इवेंट्स में बेटी दामाद के साथ देखा जाता है। अनिल अपने दामाद को बेटे की तरह प्यार करते हैं। उन्होंने आनंद अहूजा की तारीफ में कहा था कि वे कमाल के इंसान हैं।