अमृतसर में रणवीर सिंह अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग करने जा रहे हैं। इस शहर में कई अन्य फिल्मों की भी शूटिंग हुई है। आइए आपको बताते हैं उन फिल्मों के नाम।
भारत में कई ऐसे खूबसूरत शहर हैं जहां फिल्मों की शूटिंग की जाती है। खास शहरों में शूटिंग के कारण ही ये फिल्में चर्चा में भी रहती हैं। पंजाब के शहर अमृतसर में अभिनेता रणवीर सिंह की आगामी फिल्म की शूटिंग होने वाली हैं। शूटिंग से पहले वे श्री गुरु ग्रंथ साहिब के दर्शन के लिए गए थे। आइए आपको बताते हैं ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में जिनकी शूटिंग अमृतसर में हो चुकी है।
विज्ञापन
2 of 6
मनमर्जियां
- फोटो : सोशल मीडिया
मनमर्जियां
तापसी पन्नू की फिल्म मनमर्जियां की शूटिंग पंजाब के अमृतसर में हुई है। फिल्म में शहर के कुछ खास इलाकों को दिखाया गया है। फिल्म में तापसी के अलावा विक्की कौशल और अभिषेक बच्चन ने मुख्य भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
3 of 6
रब ने बना दी जोड़ी
- फोटो : सोशल मीडिया
रब ने बना दी जोड़ी
अनुष्का शर्मा और शाहरुख खान की फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' की शूटिंग अमृतसर में हुई। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। रोमांटिक ड्रामा फिल्म को आज भी दर्शक ओटीटी पर और टीवी पर देखना पसंद करते हैं।
4 of 6
वीर जारा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वीर जारा
वीर जारा फिल्म शाहरुख खान और प्रीति जिंटा की खास फिल्मों में से एक रही है। अमृतसर में फिल्म की शूटिंग हुई है। कोर्ट का जो सीन फिल्म में दिखाया गया वो खालसा कॉलेज में फिल्माए गए थे।
विज्ञापन
5 of 6
गदर
- फोटो : यूट्यब
गदर
सनी देओल की फिल्म 'गदर' बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। फिल्म की शूटिंग अमृतसर में हुई थी। अमृतसर के अलावा लखनऊ और अहमदनगर में भी फिल्म की शूटिंग हुई थी। फिल्म की कहानी आज भी दर्शकों को लुभाती है। फिल्म के सीक्वल को भी दर्शकों का बहुत सारा प्यार मिला था।
सरबजीत
फिल्म सरबजीत की शूटिंग भी अमृतसर के अलग-अलग इलाकों में की गई है। अमृतसर शहर के साथ ही कुछ खास दृश्य वाघा बॉर्डर पर फिल्माए गए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। फिल्म में ऐश्वर्या राय और रणदीप हुड्डा की कहानी है।