तपती धूप में हर किसी को मानसून का इंतजार होता है । अब जब मानसून ने दस्तक दे दी है तो हम आपको बॉलीवुड के उन सीन के बारे में बताते हैं जो बारिश के समय फिल्माए गए । फिल्म के किरदारों ने बारिश में फिल्माए गए इन सीन को इतना बखूबी निभाया कि अमर कर दिया । बारिश के ये सीन दर्शकों के दिल को छूने में कामयाब रहे थे । जानते हैं ऐसी ही कुछ फिल्मों और उनके सीन के बारे में...
विज्ञापन
2 of 8
Kaala Karikalan
काला- साल 2018 में आई फिल्म 'काला' में रजनीकांत ने कमाल की एक्टिंग की थी । इसमें रजनीकांत का एक फाइट सीन था । जिसे मरीन ड्राइव पर शूट किया था । इस सीन में रजनी छाता लेकर पूरा फाइट सीन करते हैं । अंधेरी रात, गरजते बादल और तेज बारिश के बीच ये सीन बखूबी शूट हुआ । दर्शकों ने इस सीन पर खूब तालियां बजाई थीं ।
विज्ञापन
3 of 8
kagaz ke phool
- फोटो : social media
कागज के फूल- फिल्म मेकर गुरु दत्त ने 1989 में एक फिल्म बनाई थी जिसका नाम था 'कागज के फूल' । इस फिल्म का भी एक सीन बारिश में शूट हुआ था । इस सीन में गुरु दत्त पेड़ के नीचे खड़ी वहीदा रहमान को देखते हैं । जो बारिश में ठंड से कांप रही हैं। गुरु दत्त उनके पास जाते हैं और कहते हैं कि आप अपना गर्म कोट क्यों नहीं लाईं । तब वहीदा कहती हैं जुकाम मुफ्त में मिलता है, गर्म कोट के पैसे लगते हैं ।
4 of 8
dil se
- फोटो : social media
दिल से- मणिरत्नम की फिल्म 'दिल से' में शाहरुख खान और मनीषा कोईराला ने दमदार एक्टिंग की थी । इस फिल्म में भी एक सीन बारिश में शूट हुआ । सीन में शाहरुख अपनी सिगरेट जलाने के लिए लाइटर ढूंढते हैं । तभी उन्हें एहसास होता है कि उनके पास कोई खड़ा है । हवा के झोके से मनीषा कोईराला के बाल उड़ते हैं और उनका चेहरा दिखता है । मनीषा को देखते ही फिल्म के किरदार अमर यानी शाहरुख को उनसे प्यार हो जाता है ।
विज्ञापन
5 of 8
mashaal
- फोटो : social media
मशाल- यश चोपड़ा निर्देशित फिल्म मशाल में दिलीप कुमार ने एक जर्नलिस्ट का रोल निभाया था । दिलीप कुमार मुंबई की बारिश में अपना घर और ऑफिस दोनों खो देते हैं। बारिश में ही दिलीप कुमार और वहीदा रहमान धीरे-धीरे चलते नजर आते हैं । तभी वहीदा को दर्द उठता है । फिल्म में वहीदा, दिलीप की पत्नी बनी हैं । दिलीप मदद के लिए चिल्लाते हैं । उनकी मदद के लिए कोई नहीं आता । ये एक दुखद सीन था जिसने दर्शकों के दिल को छुआ था ।
विज्ञापन
6 of 8
guide
- फोटो : social media
गाइड- 1965 में आई फिल्म 'गाइड' सुपरहिट रही थी । इस फिल्म में देव आनंद और वहीदा रहमान ने लीड रोल निभाया था । देव आनंद फिल्म में गाइड बने हैं । एक सीन में गांव के लोग बारिश के लिए भगवान से प्रार्थना करते हैं । तभी बारिश होने लगती है । वहीदा दौड़ती हैं और राजू गाइड का नाम पुकारती हैं । देव आनंद उन्हें पुराने मंदिर के पास पानी में भीगे हुए मिलते हैं ।
विज्ञापन
7 of 8
arjun
- फोटो : social media
अर्जुन- फिल्म में एक मर्डर सीन होता है जो बारिश में फिल्माया जाता है । इस फिल्म को कई सारे काले छातों के साथ शूट किया गया । सीन में एक आदमी है जिसका चेहरा नहीं दिखता । सिर्फ तलवारें चलती नजर आती हैं ।
कुछ-कुछ होता है- 1998 में आई इस फिल्म को कौन भूल सकता है । फिल्म के एक सीन में अंजलि यानी काजोल को पता चलता है कि शाहरुख (राज), टीना (रानी मुखर्जी) से प्यार करता है । तब वो रोते हुए कहती हैं 'मेरा पहला प्यार अधूरा रह गया इफतबी ।' तब काजोल के साथ आसमान भी रोता है और जोरदार बारिश होती है ।