हर साल 1 जुलाई को National Doctors' Day मनाया जाता है। भारत के मशहूर चिकित्सक डॉ. बिधान चन्द्र रॉय को श्रद्धांजलि देने के लिए ये दिन मनाया जाता है। भारत में इसकी शुरुआत 1991 में तत्कालीन सरकार द्वारा की गई थी। बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में बनी हैं जिनमें एक डॉक्टर के योगदान को बताया गया है। बात चाहे करीना कपूर की हो या फिर शाहिद कपूर की इस सभी एक्टर्स ने फिल्मों में डॉक्टर के किरदार को अमर करने का काम किया है।
विज्ञापन
2 of 6
kareena kapoor
- फोटो : social media
करीना कपूर
करीना कपूर ने अपने करियर की कई फिल्मों में डॉक्टर का किरदार निभाया। सलमान खान के साथ फिल्म क्योंकि हो या फिर आमिर खान के साथ 3 इडियट्स। शाहिद कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म उड़ता पंजाब में भी करीना ने डॉक्टर की भूमिका निभाई। 3 इडियट्स ने तो बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था।
विज्ञापन
3 of 6
shahid kapoor
- फोटो : social media
शाहिद कपूर
जब डाक्टर्स की बात हो और शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म कबीर सिंह की बात न हो ये कैसे हो सकता है। इस फिल्म ने शाहिद ने सिरफिरे आशिक (जो बाद में सर्जन बन जाता है) का किरदार निभाया है, जो प्यार में टूटने के बाद खुद को ड्रग्स और दारू के नशे में बर्बाद कर लेता है।
4 of 6
Munna Bhai MBBS
संजय दत्त
फिल्म मुन्ना भाई एमबीबीएस तो आपने देखी ही होगी जिसमें मरीज के इलाज के साथ जादू की झप्पी दी जाती है। इस रोल से संजय दत्त इतने हिट हुए की उनकी सफल फिल्मों में मुन्ना भाई एमबीबीएस की गिनती जरूर होगी।
विज्ञापन
5 of 6
Priyanka Chopra
- फोटो : social media
'व्हाट्स योर राशि'
'व्हाट्स योर राशि' में प्रियंका चोपड़ा ने 12 किरदार निभाया था उसमें से एक डॉक्टर का किरदार भी था। इस फिल्म में उनके साथ हरमन बवेजा लीड रोल में थे।
ये जवानी है दीवानी
ये जवानी है दीवानी साल 2013 में आई थी। इसका निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया था। फिल्म में मुख्य भूमिका में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण दिखाई दिए थे। दीपिका ने इस फिल्म में मेडिकल स्टूडेंट का किरदार निभाया था।