फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26/11 के हमले की तर्ज पर बनी हैं बॉलीवुड की ये 5 फिल्में, आतंक को देतीं मुंहतोड़ जवाब

Fri, 23 Nov 2018 06:49 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
26/11, mumbai attack - फोटो : Amar Ujala
भारतीय इतिहास में 26/11 की तारीख को एक काले दिन के तौर पर याद किया जाता है। साल 2008 को लश्कर के 10 आतंकियों ने मुंबई के ताज होटल सहित 7 जगह पर हमले किया थे। आतंकवादियों के साथ भारतीय सेना और पुलिस का यह ऑपरेशन करीब 3 दिन तक चला। 26 नवंबर से शुरू इस आतंकी हमले को सेना ने 29 नवंबर को खत्म किया। हमले में 160 से ज्यादा लोग मारे गए वहीं 300 से ज्यादा लोग घायल हुए। इस हमले में पकड़े गए आतंकी अजमल कसाब को फांसी भी दे दी गई हैं। इस हादसे ने देश की जनता सहित मुंबई की फिल्म इंडस्ट्री को भी हिलाकर रख दिया था। यह हमला काफी घातक था। इस आतंकी हमले के बाद 26/11 नाम से एक फिल्म भी बनी, जो मुंबई हमले के पूरे घटनाक्रम को दर्शाती है। खास बात यह है कि बॉलीवुड में अक्सर आतंकवादी हमलों पर फिल्में बनती रही है। दर्शकों ने इस फिल्मों को काफी पसंद भी किया तो आइए जानते हैं बॉलीवुड की आतंकी हमलों पर बनी फिल्में...
विज्ञापन

2 of 6
26/11 - फोटो : social media
फिल्म- 26/11
राम गोपाल वर्मा के निर्देशन में बनी यह फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में नाना पाटेकर मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म के अंदर साल 2008 में हुए आतंकी हमले के पूरे घटनाक्रम को दिखाया गया है।
विज्ञापन

3 of 6
baby - फोटो : file photo
फिल्म- बेबी
अक्षय कुमार,अनुपम खेर और तापसी पन्नू अभिनीत फिल्म बेबी साल 2015 में आई थी। यह फिल्म 2008 में हुए आतंकी हमले पर आधारित थी। फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। 

4 of 6
Phantom - फोटो : file photo
फिल्म- फैंटम
सैफ अली खान और कटरीना कैफ की यह फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन कबीर खान ने किया था। फिल्म फैंटम भी साल 2008 में हुए मुंबई आतंकी हमले पर आधारित थी। 
 
विज्ञापन

5 of 6
A wednesday - फोटो : file photo
फिल्म- ए वेडनेसडे
यह फिल्म भी मुंबई आतंकी हमले से प्रेरित है। इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, अनुपम खेर और जिम्मी शेरगिल मुख्य भूमिका में है। यह फिल्म साल 2009 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को कई पुरस्कारों से नवाजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
black friday - फोटो : file photo
ब्लैक फ्राइडे
यह फिल्म साल 2008 में हुआ मुंबई हमले से प्रेरित नहीं है, लेकिन मुंबई में हुए दूसरे खूनी हमले से प्रेरित है। जी हां फिल्म ब्लैक फ्राइडे साल 1993 में हुए मुंबई बम ब्लास्ट पर आधारित है। अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित यह फिल्म साल 2004 में आई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें