फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Apoorva Lakhia: कौन हैं अपूर्व लाखिया? 18 साल से नहीं दी कोई हिट, क्या है सलमान की 'बैटल ऑफ गलवां' से कनेक्शन?

Fri, 04 Jul 2025 10:50 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Salman Khan in Battle Of Galwan: सलमान खान की आगामी फिल्म 'बैटल ऑफ गलवां' की पहली झलक आज शुक्रवार को सामने आ चुकी है। इस फिल्म के लिए भाईजान ने अपूर्व लाखिया से हाथ मिलाया है। जानते हैं उनके बारे में...
विज्ञापन
1 of 5
'बैटल ऑफ गलवां', अपूर्व लाखिया - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड के दबंग खान का इंडस्ट्री में अलग रुतबा है। फैन फॉलोइंग भी तगड़ी है। मगर, बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त उनके सितारे कुछ फीके-फीके से हैं। इस साल वे बड़े जोर-शोर से फिल्म 'सिकंदर' लेकर आए, जिसे जबर्दस्त एक्शन फिल्म के रूप में प्रसारित किया गया, मगर यह चल न सकी। अब सलमान खान फिल्म 'बैटल ऑफ गलवां' में नजर आएंगे, जिसकी झलक उन्होंने पेश कर दी है। इस फिल्म के निर्देशन की कमान अपूर्व लाखिया ने संभाली है। 
विज्ञापन

2 of 5
अपूर्व लाखिया - फोटो : इंस्टाग्राम
2003 में निर्देशन में किया अपूर्व ने डेब्यू
अपूर्व लाखिया फिल्म निर्देशक हैं। वे गुजरात के अहमदाबाद से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने फिल्म 'लगान' में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया है। इसके अलावा 'द आइस स्टॉर्म', 'ए परफेक्ट मर्डर' और 'एडिक्टेड टू लव' जैसी हॉलीवुड फिल्मों में भी बतौर सहायक काम किया है। दरअसल, 'लगान' के लिए आमिर खान को किसी ऐसे अनुभवी शख्स की तलाश थी, जिसे हॉलीवुड में काम करने का अनुभव हो। फरहान अख्तर ने अपूर्व की सिफारिश की। अपूर्व लाखिया ने बतौर निर्देशक साल 2003 में फिल्म 'मुंबई से आया मेरा दोस्त' से डेब्यू किया। निर्देशक के साथ-साथ अपूर्व स्क्रिप्ट राइटर भी हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
सलमान खान - फोटो : एक्स
सलमान ही नहीं, अपूर्व को भी हिट की तलाश
सलमान खान को एक हिट की दरकार है। इसके लिए उन्होंने अपूर्व लाखिया से हाथ मिलाया है। मगर, दिलचस्प बात यह है कि अपूर्व लाखिया खुद हिट के लिए मानो तरस रहे हैं। आंकड़ों पर गौर करेंगे तो बीते दो दशक में उनके निर्देशन में बनी कोई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित नहीं हुई है। सिर्फ एक फिल्म ने औसत प्रदर्शन किया है। 

4 of 5
अपूर्व लाखिया - फोटो : इंस्टाग्राम
अपूर्व की फिल्मों का बॉक्स ऑफिस रिपोर्टकार्ड
सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर रही है। उससे पहले 'टाइगर' फ्रेंचाईजी की तीसरी फिल्म 'टाइगर 3' (2023) जरूर हिट रही। इसके पहले 'किसी का भाई किसी की जान' ने भी ज्यादा दम नहीं दिखाया। ऐसे वक्त में जब सलमान खान ब्लॉकबस्टर के इंतजार में हैं, वे अपूर्व लाखिया के साथ फिल्म करने जा रहे हैं। अपूर्व लाखिया का निर्देशन करियर कितना चमकदार है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि फिल्म 'शूटआउट एट लोखंडवाला' (2007) के बाद उनकी सारी फिल्में फ्लॉप हैं। ये रही उनकी फिल्मों की लिस्ट:
 
फिल्म हिट/फ्लॉप
मुंबई से आया मेरा दोस्त (2003) फ्लॉप
एक अजनबी (2005) फ्लॉप
शूटआउट एट लोखंडवाला (2007) औसत
दस कहानियां (2007) फ्लॉप
मिशन इस्तांबुल (2008) फ्लॉप
जंजीर (2013) फ्लॉप
हसीना पारकर (2017) फ्लॉप
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गलवां फिल्म का मोशन पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम
सच्ची घटना पर आधारित है 'गलवां' फिल्म
बात करें फिल्म 'बैटल ऑफ गलवां' की तो आज शुक्रवार को इसका मोशन पोस्टर रिलीज किया गया है। सलमान खान दमदार लुक में नजर आए हैं। उनका चेहरा खून से लथपथ है। सलमान खान की यह फिल्म सच्ची कहानी पर बनी है। साल 2020 में गलवां घाटी में भारत और चीन की सेनाओं के बीच एक खतरनाक झड़प हुई थी। यह क्षेत्र लद्दाख में है। इस जंग में बंदूकें नहीं चलीं। इस जंग में कई भारतीय सैनिक शहीद हुए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें