बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे हैं जिन्होंने पढ़ाई से ज्यादा अभिनय को तरजीह दी है। ये कलाकारों बहुत कम पढ़ाई के बावजूद अपनी एक्टिंग की वजह से लाखों दिलों पर राज करते हैं। वहीं, इंडस्ट्री में कुछ ऐसे भी सेलेब्स हैं जिन्होंने अभिनय के क्षेत्र में करियर बनाने से पहले विदेश जाकर शिक्षा हासिल की है। आज हम आपको ऐसे ही कुछ बॉलीवुड सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं। Tv Actors: सेट पर कॉन्ट्रोवर्सी का शिकार हो चुके हैं टीवी के ये सितारे, आखिर में बनानी पड़ी थी सीरियल से दूरी
बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान इन दिनों कई फिल्मों में काम कर रही हैं। बहुत कम समय में ही उन्होंने लोगों के बीच अच्छी लोकप्रियता हासिल कर ली है। उन्होंने न्यूयॉर्क के कोलंबिया यूनिवर्सिटी से पॉलिटिकल साइंस और हिस्ट्री में डिग्री ली है। स्नातक के बाद साल 2018 में उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। उनकी पहली फिल्म सुशांत सिंह राजपूत के साथ ‘केदारनाथ’ थी। Thank God Day 2 Collection: अजय देवगन का करिश्मा भी ‘थैंक गॉड’ को संभालने में नाकाम, दूसरे दिन 25 फीसदी गिरावट
सारा के पिता सैफ अली खान भी विदेश में पढ़ाई कर चुके हैं। नवाब खानदान से ताल्लुक रखने वाले सैफ बहुत कम उम्र में ही पढ़ने के लिए विदेश चले गए थे। 9 साल की उम्र में ही उन्हें पढ़ने के लिए इंग्लैंड भेज दिया गया था। सैफ ने इंग्लैंड के हर्टफोर्डशायर के प्रसिद्ध लॉकर्स पार्क स्कूल से पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने विनचेस्टर कॉलेज में दाखिला लिया। Esmayeel Shroff: बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर इस्माइल श्रॉफ का निधन, इन फिल्मों से मिली थी पहचान