बॉलीवुड सितारों के बीच प्यार, इश्क और मोहब्बत आम बात है। फिल्मों में काम करते-करते सितारे कब एक-दूसरे के करीब आ जाते हैं, पता ही नहीं चलता। लेकिन जितनी जल्दी ये रिश्ते बनते हैं, उतनी जल्दी टूट भी जाते हैं। बॉलीवुड में रिश्ते टूटने की सबसे बड़ी वजह है जब दो सितारों की प्रेम कहानी के बीच किसी तीसरे की एंट्री होती है। चलिए आज हम आपको बताएंगे बॉलीवुड के कुछ ऐसे ही लव ट्रायंगल के बारे में जिन्होंने खूब सुर्खियां बटोरीं।