फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 10 बॉलीवुड डायरेक्टर्स की पत्नियों का कुछ अलग है जलवा, कमाई में भी देती हैं पति को मात

Wed, 27 Feb 2019 04:13 AM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
प्रकाश झा - फोटो : social media
सही मायने में एक एक्टर को सुपर स्टार बनाने के लिए जितनी मेहनत डायरेक्टर करते हैं उतना कोई नहीं करता।  परदे के पीछे रहते हुए भी उनका काम सबसे मुश्किल होता है। किसी भी फिल्म को अच्छा या बुरा बनाने की पूरी जिम्मेदारी डायरेक्टर पर होती है। फिल्म की कमाई का एक बड़ा हिस्सा डायरेक्टर के पास ही जाता है। लोग फिर भी फिल्म डायरेक्टर को जान लेते हैं लेकिन उनकी पत्नियों के बारे में शायद ही किसी को जानकारी हो, जानिए बॉलीवुड डायरेक्टर्स के पत्नियों के बारे में जो किसी भी मामले में अपने पति से कम नहीं हैं....

गंगाजल, अपरहण, राजनीति और आरक्षण जैसी फिल्में बनाने वाले डायरेक्टर प्रकाश झा ने पॉपुलर एक्ट्रेस दीप्ती नवल से शादी की थी। लेकिन साल 2002 से ही दोनों अलग रह रहे हैं। दीप्ती ने वैसे तो कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है और इस दौरान उन्होंने 'दो पैसे की धूप, चार आने की बारिश' अपनी पहली फिल्म डायरेक्ट की थी। 
विज्ञापन

2 of 10
रोहित शेट्टी - फोटो : social media
बॉलीवुड के एक्शन फिल्म के मास्टरमैन डायरेक्टर रोहित शेट्टी से तो हर कोई वाकिफ है और शायद आपने उनकी गोलमाल, सिंघम, सिंघम रिटर्न्स और चेन्नई एक्प्रेस जैसी हिट फिल्में देखी ही होंगी। बात करें उनकी पत्नी की तो उन्होंने साल 2005 में माया मोरे से शादी की थी जो कि एक बैंकर हैं। दोनों का एक 10 साल का बेटा भी है। लेकिन रोहित की पत्नी लाइमलाइट से बेहद दूर हैं। 
विज्ञापन

3 of 10
राजकुमार हिरानी - फोटो : social media
बीते साल रिलीज हुई फिल्म 'संजू' के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी की फिल्म का तो हर कोई फैन है। उनकी हिट फिल्मों की लिस्ट में मुन्नाभाई एमबीबीएस, लगे रहो मुन्नाभाई, 3 इडियट्स और पीके शामिल हैं। बता दें कि हिरानी ने मनजीत लांबा से शादी की है जो कि एयर इंडिया में एक पायलट के तौर पर काम कर चुकी हैं। हालांकि उन पर मीटू कैंपेन के तहत एक अस्सिटेंट डायरेक्टर ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। 

4 of 10
कबीर खान - फोटो : social media
इस कड़ी में फिल्म 'एक था टाइगर' और सुपरहिट फिल्म 'चक दे इंडिया' के डायरेक्टर कबीर खान का भी नाम आता है। कबीर ने पॉपुलर टीवी होस्ट मिनी माथुर से शादी की है। मिनी ने सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन ऑयडल के चार सीजन को खुद संभाला था। इससे पहले वह फेमस टीवी चैनल एमटीवी पर कई शोज को होस्ट कर चुकी हैं। 
विज्ञापन

5 of 10
अनुराग बासु - फोटो : social media
फिल्म 'बर्फी' और 'जग्गा जासूस' के डायरेक्टर अनुराग बासु ने तानी से शादी की है जो कि एक मल्टीमीडिया और एडवर्टाइजिंग फील्ड में हैं। अनुराग की तानी से मुलाकात गुवाहटी में एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म के दौरान हुई थी। उस समय तानी अनुराग की बॉस हुआ करती थीं। दोनों की लव स्टोरी एक डिनर टेबल पर हुई थी।
विज्ञापन

6 of 10
विधु विनोद चोपड़ा - फोटो : social media
जाने-माने डायरेक्टर और प्रोड्यूसर विधु विनोद चोपड़ा को तो हर कोई जानता है। इन्होंने एक लेखक, पत्रकार, फिल्म क्रिटिक और डायरेक्टर अनुपमा चोपड़ा से शादी की है। बता दें कि उन्होंने हिंदी सिनेमा पर कई किताबें भी लिखी हैं।
विज्ञापन

7 of 10
आशुतोष गवारिकर - फोटो : social media
'लगान' और 'स्वदेश' जैसी फिल्में बनाने वाले डायरेक्टर आशुतोष गवारिकर ने सुनीता से शादी की है, जो एक्टर देब मुखर्जी की बेटी हैं और फिल्म 'ये जवानी है दिवानी' के डायरेक्टर अयान मुखर्जी की बहन हैं। बता दें कि सुनीता एक प्रोड्यूसर हैं। 

8 of 10
राकेश ओम प्रकाश मेहरा - फोटो : social media
फिल्म 'रंग दे बसंती', 'भाग मिल्खा भाग' से लोगों को अपना मुरीद बना देने वाले डायरेक्टर राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने पीएस भारती से साल 1992 में शादी की जो कि एक एडिटर हैं। बता दें कि राकेश की सभी फिल्मों की एडिटिंग की जिम्मेदारी भारती के ही हाथों में हैं। 

9 of 10
vishal bhardwaj
पॉपुलर डायरेक्टर विशाल भारद्वाज को फिल्म ओमकारा, कमीने, 7 खून माफ और इश्किया से नई पहचान मिली थी। उन्होंने सिंगर रेखा भारद्वा से शादी की। रेखा की पहली एलबम 'इश्क-इश्क' साल 2002 में आई थी। रेखा ने बॉलीवुड फिल्मों में कई हिट सॉन्ग गाए हैं। बॉलीवुड में उनके सिंगिंग स्टाइल को सबसे अलग और अच्छा माना जाता है। रेखा ने विशाल की फिल्म 'हू तू तू' में बतौर म्यूजिक असिस्टेंट काम किया था। 
विज्ञापन

10 of 10
नितेश तिवारी - फोटो : social media
इस कड़ी में डायरेक्टर नितेश तिवारी का भी नाम आता है। नितेश ने अश्विनी अय्यर से शादी की जो पॉपुलर एडवर्टाइजिंग एजेंसी लियो बर्नेट में 15 साल काम कर चुकी हैं जो भारत और एशिया में स्टोरी टेलिंग का सबसे बड़ा ब्रांड माना जाता है। 100 कर्मशियल और राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय क्लाइंट्स को क्रिएटिव सोल्युशन्स देने के बाद उन्होंने साल 2016 में अपनी पहली फिल्म 'निल बट्टे सन्नाटा' डायरेक्ट की थी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें