फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड की जोड़ियां जिनका प्यार नफरत में बदल गया

Thu, 17 Mar 2016 05:30 PM IST
विनीता वशिष्ठ/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
मोहब्बत और जंग में सब जायज है, लेकिन बॉलीवुड में नफरत के रिश्ते भी सीमा पार करते नजर जा रहे हैं। इन सितारों की कहानी कुछ ऐसी ही है।
विज्ञापन

सितारों की हेट स्टोरी

2 of 8
- फोटो : getty images
ऋतिक कंगना की लव एंड हेट स्टोरी इसका ताजा उदाहरण है। प्यार की परतों को नफरत की सुई से उधेड़ा जा रहा है। ये पहला वाकया नहीं है जब प्यार पर कड़वाहट की कैंची चली हो।
विज्ञापन

सितारों की हेट स्टोरी

3 of 8
- फोटो : santa banta
सलमान खान और ऐश के बीच का रिश्ता जब टूटा तो इससे खुशबू की बजाय जहर रिसने लगा। सलमान ने ऐश के साथ मारपीट की और बात पुलिस तक पहुंच गई।

ऐश से रिश्ता खत्म होने के बाद भी सलमान ने ऐश को चैन से नहीं रहने दिया और उस समय ऐश के साथ काम कर रहे विवेक ओबोरॉय को फोन पर धमकाया।

विवेक ने भी सलमान के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट कर दी जिससे ये प्रेम त्रिकोण बुरे स्वरूप में दुनिया के सामने आया।

सितारों की हेट स्टोरी

4 of 8
- फोटो : santa banta
कंट्रोवर्सी क्वीन कंगना ने जब अपने से बीस साल बड़े आदित्य पंचोली के साथ अफेयर किया तो उन्हें नहीं पता होगा कि आदित्य उनके साथ मारपीट तक करेंगे।

पहले से शादीशुदा आदित्य ने कंगना के साथ मारपीट की जिसके निशान कंगना के चेहरे पर कई दिनों तक दिखे। 

एक इंटरव्यू में कंगना ने कहा भी मेरी अंकल की उम्र के एक व्यक्ति ने मेरे साथ ये किया। तब आदित्य ने सरेआम कहा कि अंकल की उम्र के आदमी के साथ रोमांस करते वक्त कंगना को शर्म नहीं आई।
विज्ञापन

सितारों की हेट स्टोरी

5 of 8
- फोटो : getty images
कभी रणबीर शौरी पूजा भट्ट के प्यार में पागल थे। इन दोनों के बीच जमकर रोमांस चला लेकिन इस रोमांस का अंत झगड़े और मारपीट के साथ हुआ।

पूजा ने पुलिस में रणबीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि रणबीर ने शराब के नशे में उनके घर पर घुसकर उनके साथ मारपीट की।

उस वक्त रणबीर और पूजा के भाई राहुल भट्ट के बीच झगड़ा हुआ था और पूजा बीच बचाव करने आई। रणबीर ने शैंपेन की बोतल से पूजा पर हमला बोल दिया था जिसका बाद में पूजा ने खुलासा किया। पूजा के आरोप के बाद पुलिस ने रणबीर को गिरफ्तार किया था और रणबीर कुछ समय जेल में भी रहे।

पूजा ने बाद में एक लेख में भी रणबीर के साथ अपने कड़वाहट भरे इस रिश्ते पर लिखा था जिसे अखबारों में खूब सुर्खियां मिली।
विज्ञापन

सितारों की हेट स्टोरी

6 of 8
- फोटो : getty images
प्रीति जिंटा और नेस वाडिया के बीच सालों चले प्यार भरे रिश्ते का अंत भी पुलिस स्टेशन में हुआ। लगभग दस सालों तक साथ रहने के बाद प्रीति ने नेस पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए तो नेस ने भी प्रीति को काफी भला बुरा कहा।

प्रीति ने नेस के साथ मिलकर आईपीएल की टीम पंजाब इलेवन खरीदी थी और इसी दौरान दोनों के बीच झगड़ा हुआ।

प्रीति ने हाथ में लगी चोट की फोटो दिखाते हुए पुलिस में मामला दर्ज कराया कि नेस ने उनके साथ मारपीट की। प्रीति ने कहा कि नेस ने उनके साथ छेड़खानी की, मारपीट की और गाली भी दी।

उस समय अखबारों में नेस और प्रीति को लेकर काफी खबरें छपी थी।
 
विज्ञापन

सितारों की हेट स्टोरी

7 of 8
- फोटो : getty images
पुराने जमाने का ये अफेयर जीनत अमान की आंख पर भयंकर चोट देकर ही खत्म हुआ। तब जीनत संजय खान के साथ अफेयर में थी और संजय शादीशुदा भी थे।

संजय जब जीनत को इग्नोर कर रहे थे तब ये वाकया हुआ। जीनत संजय से मिलने मुंबई में होटल ताज होटल पहुंची जहां संजय अपनी पत्नी के साथ आए हुए थे। 

होटल के बाहर संजय ने  जीनत के साथ मारपीट की और जीनत की आंख पर भारी चोट आई। उन्होंने इसके लिए संजय खान को जिम्मेदार ठहराया और उधऱ संजय की पत्नी ने भी जीनत को काफी भला बुरा कहा।
विज्ञापन

सितारों की हेट स्टोरी

8 of 8
- फोटो : getty images
जिया खान अब इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन सूरज पंचोली के साथ उनका प्यार और दर्द भरा रिश्ता अखबारों की सुर्खियों में कई दिनों तक बना रहा।

जिया ने आत्महत्या करने से पहले सूरज की प्रताड़ना का जिक्र  किया। जिया की मां ने भी आरोप लगाया कि जिया सूरज के बच्चे की मां बनने वाली थी और सूरज जिया से पीछा छुड़ाना चाह रहे थे।
सूरज पर आरोप लगे कि उसने जिया के साथ मारपीट की और जिया का गर्भपात कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें