फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड की 'हैप्पी एंडिंग' थ्योरी से अलग इन फिल्मों के अंत ने फैंस को खूब रूलाया, यहां देखें कौन हुआ सुपरहिट कौन फ्लॉप

Sat, 12 Sep 2020 10:35 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Movies - फोटो : File Photo
हिंदी सिनेमा में फिल्मों की एंडिंग हैप्पी ना हो तो वो फिल्म पैसा वसूल नहीं है। बावजूद इसके बॉलीवुड में निर्देशकों ने चांस लिया और कुछ फिल्में ऐसी बनाई जिनमें हीरो-हीरोइन का बिछड़ना दिखाया गया और दर्शकों ने उसे खूब प्यार दिया। आइए आज बात करते हैं ऐसी ही फिल्मों की।
विज्ञापन

2 of 5
फिल्म आशिकी 2 का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
आशिकी 2
ब्लॉकबस्टर फिल्म आशिकी 2 में एक असफल गायक राहुल (आदित्य रॉय कपूर) की कहानी बताई गई है, कि कैसे वह लड़की आरोही से मिलता है, जिससे उसे पहली बार में ही प्यार हो जाता है। वह आरोही की एक प्रसिद्ध गायिका बनने में मदद करता है और खुद बर्बादी के रास्ते पर चल पड़ता है। बाद में आत्महत्या कर लेता है। इस फिल्म का अंत देखकर फैंस रो पड़े थे।
विज्ञापन

3 of 5
सदमा - फोटो : Social Media
सदमा
श्रीदेवी और कमल हासन की फिल्म 'सदमा' को बालनाथन बेंजामिन महेंद्र ने डायरेक्ट किया था। तीन फिल्म फेयर जीतने वाली ये फिल्म श्रीदेवी और कमल हासन के करियर में मील का पत्थर कही जाती है। 'सदमा' में श्रीदेवी ने एक ऐसी लड़की नेहालता का किरदार निभाया था जो पुरानी जिंदगी भूल चुकी होती है और वो मासूमियत लिए एक छोटी बच्ची की तरह कमल हसन (फिल्म में सोमू टीचर) के साथ उसके घर पर रहने लगती है। सोमू उससे प्यार करता है उसका इलाज कराता है और जब वो ठीक हो जाती है तो सोमू को भूल जाती है। याददाश्त वापस आने के बाद ट्रेन में बैठी श्रीदेवी कमल हसन को भिखारी समझ के आगे बढ़ जाती है। ये सीन आज भी लोगों के दिल को छू जाता है।

4 of 5
रति अग्निहोत्री - फोटो : Twitter
एक दूजे के लिए
1981 में के बालाचंद्र द्वारा बनाई गई इस फिल्म में कमल हासन और रति अग्निहोत्री के बीच की केमिस्ट्री ने पर्दे पर कमाल कर दिया था। रिलीज के कुछ ही दिन बाद इसे ब्लॉकबस्टर डिक्लेयर कर दिया गया। फिल्म के क्लाइमैक्स में रति और कमल दोनों के ही किरदार पहाड़ से कूदकर आत्महत्या कर लेते हैं। इससे इंस्पायर होकर देश के ढेर सारे कपल्स ने सुसाइड करना शुरू कर दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मुगल ए आजम
मुगल-ए-आजम
1960 में आई निर्देशक के आसिफ की फिल्म "मुगल-ए-आजम" ऐसी ही फिल्म थी। फिल्म के अंत में अनारकली को दीवार में चुनवा दिया जाता है और इस तरह दो प्यार करने वाले एक दूसरे से अलग हो जाते हैं। हालांकि फिल्म में अनारकली तो बच गई लेकिन सलीम से कभी नहीं मिल पाने का गम फैंस के दिल में आज भी ताजा है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें