फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म 'पद्मावती' पर होगा बड़ा फैसला, सपोर्ट में उतरेगा पूरा बॉलीवुड

Mon, 13 Nov 2017 09:14 AM IST
amarujala.com- Presented by: अरविंद
विज्ञापन
1 of 5
दीपिका पादुकोण, पद्मावती - फोटो : Twitter
'पद्मावती' को लेकर हो रहे विरोध से फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मच गई है। तकरीबन एक महीने से फिल्म के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन को देखते हुए आईएफटीडीए ने एक प्रेस कांफ्रेंस बुलाई है...
विज्ञापन

2 of 5
IFTDA
बता दें कि इंडियन फिल्म्स एंड टेलीविजन डायरेक्टर्स एसोसिएशन ने संजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्म 'पद्मावती' को लेकर हो रहे भारी विरोध के चलते आज यानि की 13 नवंबर को एक प्रेस कांफ्रेंस बुलाई है। ये प्रेस कांफ्रेंस मुंबई के जुहू में होगी। 
विज्ञापन

3 of 5
Sanjay leea bhansali
प्रेस कांफ्रेंस का मुख्य उद्देश्य फिल्म 'पद्मावती' को पूरा समर्थन देना है। बता दें कि फिल्म को लेकर हो रहे भारी विरोध को देखते हुए फिल्म के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली को 24 घंटे की कड़ी सुरक्षा में रखा जा रहा है। वहीं, पुलिस भी फिल्म के रिलीज के बाद होने वाले हंगामे को लेकर पूरी तरह से सचेत है।

4 of 5
padmavati
फिल्म में अलाउद्दीन खिलजी और पद्मावती के बीच दिखाए जाने वाले संबंध को लेकर लोग गुस्से में है। उनका कहना है कि डायरेक्टर द्वारा दिखाए जाने वाले इस संबंध का इतिहास में दूर-दूर तक कोई जिक्र नहीं है। बता दें कि राजस्थान में फिल्म को लेकर ज्यादा विरोध किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
padmavati, ranveer singh
फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज होनी है। लेकिन अभी तक विरोध के बादल साफ नहीं हुए हैं। फिल्म अपनी दी हुई तारीख को रिलीज हो जाए इसके लिए ही ये प्रेस कांफ्रेंस बुलाई जा रही है। प्रेस कांफ्रेंस में फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने डायरेक्टर्स के आने की भी उम्मीद जताई जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें