फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B'Day Spl: जब शूटिंग के दौरान प्रेग्नेंट हो गई थीं जूही चावला, घर बैठने के बजाय किया कुछ ऐसा

Mon, 13 Nov 2017 09:14 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
1 of 5
अपनी मखमली आवाज और दिल घायल कर देने वाली मुस्कान से फिल्म इंड्रस्टी में एक अलग पहचान बना चुकीं जूही चावला आज 50 साल की हो चुकी हैं। अपने तीन दशकों से भी ज्यादा लंबे फिल्मी करियर में उन्होंने कई ऐसी फिल्में दीं, जिसे आज भी लोग काफी पसंद करते हैं। अपने काम को लेकर जूही काफी जुनूनी थीं। इसकी बानगी उनके एक स्टेज शो और फिल्म 'झंकार बीट्स' के दौरान देखने का मिली।
विज्ञापन

2 of 5
जून 2003 में आई सुजोय घोष की फिल्म 'झंकार बीट्स' के दौरान उनका काम करने का जुनून देखने लायक था। इस फिल्म में उन्होंने एक प्रेग्नेंट हाउस वाइफ का किरदार निभाया था। 
विज्ञापन

3 of 5
लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म के दौरान जूही चावला खुद गर्भवती थीं। फिल्म जून 2003 में रिलीज हुई, वहीं 21 जुलाई 2003 को उन्होंने अपने दूसरे बच्चे अर्जुन मेहता को जन्म दिया।

4 of 5
वैसे ये पहली बार नहीं था जब जूही ने इस स्थिति में भी दिन रात काम किया हो। उन्होंने अपने पहले बच्चे के जन्म के समय भी ऐसे ही काम किया था। जब वह पहली बार मां बनने वाली थीं, तब उन्होंने अमेरिका में एक स्टेज शो का प्रस्ताव स्वीकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फरवरी 2001 में उन्होंने बेटी जान्हवी को जन्म दिया। गौरतलब है कि जूही ने 1984 में बिजनेसमैन जय मेहता से शादी की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें