फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड के इन निर्देशकों की फिल्मों ने किया जबरदस्त कलेक्शन, करियर में नहीं दी एक भी फ्लॉप

Mon, 14 Sep 2020 12:38 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अली अब्बास जफर, राजकुमार हिरानी - फोटो : instagram/aliabbaszafar, culturecanvas.ent
एक फिल्म के हिट होने में उसके कलाकारों के साथ लेखक और निर्देशक का भी बराबर योगदान होता है। दर्शकों की नब्ज समझकर उसे पर्दे पर उतारने का जिम्मा निर्देशक के कंधे पर होता है। मनोरंजन उद्योग में ऐसे कम ही सितारे हैं जिनकी सफलता का प्रतिशत सौ फीसदी हो। हालांकि कई ऐसे निर्देशक हैं जिन्होंने अपने करियर में कभी फ्लॉप फिल्म नहीं दी है।  
विज्ञापन

2 of 5
राजकुमार हिरानी - फोटो : instagram/mydesitickets
राजकुमार हिरानी
निर्देशक राजकुमार हिरानी की फिल्मों की खास बात ये है कि वो समाज को एक संदेश भी देते हैं। राजकुमार हिरानी ने 2003 में बतौर निर्देशक पहली फिल्म 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' की थी। फिल्म बड़ी हिट साबित हुई। इसके बाद उन्होंने 'लगे रहो मुन्ना भाई', '3 इडियट्स', 'पीके' और 'संजू' की। हिरानी की सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के रिकॉर्ड तोड़े।
विज्ञापन

3 of 5
अली अब्बास जफर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अली अब्बास जफर
एक ब्लॉकबस्टर फिल्ममेकर को पता होता है कि फिल्म को हिट करने के लिए उसमें कई कमर्शियल चीजों को जोड़ना पड़ता है। अली अब्बास जफर की फिल्में पारिवारिक मनोरंजन का बेहतरीन उदाहरण हैं। एक निर्देशक के तौर पर उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2011 में फिल्म 'मेरे ब्रदर की दुल्हन' से की। इसके बाद जफर ने 'गुंडे', 'सुल्तान', 'टाइगर जिंदा है' और 'भारत' बनाई। क्रिटिक्स को भले ही उनकी फिल्में कुछ खास पसंद नहीं आई हों लेकिन बॉक्स ऑफिस आंकड़े हमेशा उनकी फिल्मों के पक्ष में ही गए हैं।

4 of 5
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ अयान मुखर्जी - फोटो : instagram/ayan_mukerji
अयान मुखर्जी
अयान मुखर्जी की फिल्मों की कहानी बड़े शहर के इर्द गिर्द बुनी होती है। 2009 में अयान ने पहली फिल्म 'वेकअप सिड' की। इसके बाद 2013 में उन्होंने ने अपनी दूसरी फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' बनाई। अयान की दोनों ही फिल्में हिट रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आशीष खेतान - फोटो : instagram/shashankkhaitan
शशांक खेतान
अयान के विपरीत शशांक खेतान की फिल्मों की कहानी छोटे शहर से प्रेरित होती हैं। शशांक खेतान ने 2014 में 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' निर्देशित की। इसके बाद उन्होंने 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' और 'धड़क' बनाई। धड़क को लेकर जान्हवी को काफी ट्रोल किया गया लेकिन फिल्म फ्लॉप साबित नहीं हुई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें