फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना रणौत ने छोड़ा मुंबई, महाराष्ट्र सरकार पर हमला करते हुए फिर दोहराई पीओके की बात

Mon, 14 Sep 2020 11:37 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रनौत (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter @KanganaTeam
लंबे राजनीतिक घमासान के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत मुंबई से अपने होमटाउन मनाली के लिए रवाना हो गई हैं। नौ सितंबर को जब कंगना मुंबई आई थीं तो उनके आने के बाद महाराष्ट्र की राजनीति गरमा गई थी। अब मनाली जाते-जाते एक बार फिर से अभिनेत्री ने मुंबई शहर की तुलना पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) से कर दी है। 
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रनौत और उद्धव ठाकरे - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रणौत सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर पीओके की बात को दोहराया है। मुंबई से रवाना होते हुए कंगना रणौत ने ट्विटर पर दो ट्वीट लिखे हैं। इन दोनों की ट्वीट में उन्होंने महाराष्ट्र सरकार और शिवसेना पर निशाना साधा है। साथ ही अपनी पीओके की बात को भी सही ठहराया है। 
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रनौत (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter @KanganaTeam
कंगना रणौत ने अपने पहले ट्वीट में लिखा, 'भारी मन के साथ मुंबई से जा रही हूं। जिस तरह से मुझे इन दिनों लगातार हमलों से आतंकित किया गया और गालियां दी गईं, मेरे ऑफिस के बाद घर को तोड़ने की कोशिश की गई, मेरे चारों ओर घातक हथियारों के साथ सतर्क सुरक्षा। कहना होगा कि पीओके वाली मेरी बात सही थी।' कंगना रणौत ने कुछ पक्तियां लिखकर भी शिवसेना पर निशाना साधा। 
 

4 of 5
कंगना रणौत - फोटो : instagram/kanganaranaut
अभिनेत्री ने अपने अगले ट्वीट में लिखा, 'जब रक्षक ही भक्षक होने का एलान कर रहे हैं, घड़ियाल बन लोकतंत्र का चीरहरण कर रहे हैं, मुझे कमजोर समझ कर बहुत बड़ी भूल कर रहे हैं! एक महिला को डरा कर उसे नीचा दिखाकर, अपनी इमेज को धूल कर रहे हैं!'। सोशल मीडिया पर कंगना रणौत के यह दोनों ट्वीट तेजी से वारयल हो रहे हैं। अभिनेत्री के फैंस सहित तमाम सोशल मीडिया यूजर उनके ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रनौत-संजय राउत (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
आपको बता दें कि कंगना रणौत और महाराष्ट्र सरकार के बीच विवाद उस समय शुरू हुआ जब अभिनेत्री ने ट्विटर पर मुंबई शहर की तुलना पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) से कर दी थी। इसके बाद शिवसेना नेता संजय राउत ने कंगना के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। जिसकी चौतरफा आलोचना हुई थी। वहीं बीते दिनों बीएमसी ने कंगना रणौत के ऑफिस में अवैध निर्माण का हवाला देकर तोड़फोड़ की थी, जिसे अभिनेत्री ने बदले की भावना से की गई कार्रवाई बताया था। इस घटना के बाद महाराष्ट्र की राजनीति और गरमा गई थी।

पढ़ें: नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी ने बुढ़ाना जाकर दर्ज कराया अपना बयान, मुंबई में कराई थी एफआईआर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें