कोरोना वायरस के खतरे के चलते 24 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में संपूर्ण लॉकडाउन का एलान कर दिया। लॉकडाउन की वजह से अन्य चीजों के साथ पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर रोक लगा दी गई है। इस वजह जो जहां है वो वहीं फंस गया है। इनमें सबसे ज्यादा परेशानी मजदूरों और उनके परिवारों को उठानी पड़ रही है। कई ऐसे वीडियो सामने आए हैं जहां लोग कई सौ किलोमीटर पैदल चलकर अपने घर जा रहे हैं। लेकिन इन लोगों के साथ कई जगह की पुलिस बर्बरता कर रही है।