फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B’day Spl: 67 साल के बच्चन को 12 साल का बच्चा बनाने वाले आर बाल्की की ये हैं 10 अनसुनी कहानियां

Wed, 22 Apr 2020 07:27 AM IST
Mishra Mishra रोहिताश सिंह परमार, मुंबई
विज्ञापन
1 of 6
R. Balki - फोटो : Social Media
विज्ञापन निर्माण से अपने करियर की शुरुआत करने वाले निर्देशक आर बालाकृष्णन उर्फ आर बाल्की हिंदी सिनेमा के जाने-माने फिल्म निर्देशकों में से एक हैं। उन्होंने अब तक जितनी फिल्मों से हाथ लगाया है, वह सभी फिल्में शानदार प्रदर्शन करने वाली रही हैं। अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म 'चीनी कम' से अपने फिल्मी करियर की शुरूआत करने वाले आर बाल्की के जन्मदिन आपको सुनाते हैं उनकी 10 अनसुनी कहानियां।

आर बाल्की ने अपना करियर मार्केटिंग एजेंसी मुद्रा कम्युनिकेशन्स के साथ 23 साल की उम्र में शुरू किया। लेकिन, वह हमेशा से ही एक फिल्म निर्देशक बनना चाहते थे। उन्होंने निर्देशन की पढ़ाई करने के लिए कॉलेज खत्म होने के बाद चेन्नई फिल्म इंस्टीट्यूट में दाखिले के लिए आवेदन किया। हालांकि, बाल्की को इंस्टीट्यूट में साक्षात्कार लेने वाला पैनल पसंद नहीं आया और उन्होंने दाखिल लेने से मना कर दिया। 
विज्ञापन

2 of 6
R. Balki - फोटो : Social Media

बाल्की पढ़ने लिखने में बहुत अच्छे थे लेकिन उनका मन हमेशा से निर्देशन में ही ठहरा हुआ था। चेन्नई फिल्म इंस्टीट्यूट में दाखिला ना लेने के बाद वह एकदम खाली थे और उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि ऐसे में क्या किया जाए। तभी उन्होंने उसी इंस्टीट्यूट के पास खुले एक नए कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में मास्टर इन कंप्यूटर एप्लिकेशन कोर्स करने के लिए दाखिला ले लिया। तीन साल पढ़ाई करने के बाद भी वहां वह अपना कोर्स पूरा नहीं कर पाए क्योंकि उनकी अटेंडेंस बहुत कम थी। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वह अपना ज्यादातर समय फिल्म देखने और क्रिकेट खेलने में बिताया करते थे। इस वजह से वह कंप्यूटर इंस्टीट्यूट को अपना समय नहीं दे पाए।

एक दिन बाल्की ने मुद्रा कम्युनिकेशन का अखबार में एक विज्ञापन देखा। उन्हें नहीं पता था कि वह कंपनी क्या करती है? बस उन्हें यह पता था कि उन्होंने वह लोगो धारावाहिक 'बुनियाद' के हर एपिसोड के साथ देखा था। उन्हें लगा था कि ये कंपनी निर्माता-निर्देशक रमेश सिप्पी की है। विज्ञापन में कहा गया था कि 100 शब्दों में अपने आप का व्याख्यान कीजिए। बाल्की ने ऐसा ही किया और वह एजेंसी की तरफ से ट्रेनिंग प्रोग्राम के लिए चुन लिया गए। इस तरह से बाल्की ने अनजाने में यह कोर्स कर लिया।

विज्ञापन

3 of 6
R. Balki - फोटो : Social Media

इस कोर्स को करने के बाद बाल्की को इतना मजा आया कि उन्होंने विज्ञापन में ही काम करना शुरू कर दिया। फिर वह विज्ञापन ही करते रहे। उन्होंने आजकल टीवी पर सबसे ज्यादा लोकप्रिय कुछ विज्ञापनों की टैगलाइन जैसे, सर्फ एक्सेल के लिए 'दाग अच्छे हैं', टाटा चाय के लिए 'जागो रे', आइडिया सेल्यूलर लिमिटेड कंपनी के लिए 'व्हाट एन आईडिया सर जी' लिखीं जो आजकल लोगों की जुबान पर चढ़ी रहती हैं। इसके साथ ही उन्होंने हैवेल्स, तनिष्क, आईसीआईसीआई प्रुडेंशियल, हमारा बजाज, ब्रिटानिया, पेप्सोडेंट आदि के भी विज्ञापन किए।

आर बाल्की ने महानायक अमिताभ बच्चन और तब्बू के साथ फिल्म 'चीनी कम' से निर्देशन की दुनिया में कदम रखा था। उस समय तक बाल्की को हिंदी भाषा का ज्ञान नहीं था। बाल्की की मातृभाषा तमिल है। वह तमिल और इंग्लिश भाषा ही जानते हैं। फिल्म के सेट पर ही बाल्की का एक दोस्त था जिसने उन्हें निर्देशन और संवादों को तमिल से हिंदी मैं समझाने का काम किया। 

4 of 6
R. Balki - फोटो : Social Media
आर बाल्की के निर्देशन में बनी दूसरी फिल्म 'पा' है। इस फिल्म में भी उन्होंने महानायक अमिताभ बच्चन को मुख्य भूमिका निभाने के लिए तैयार किया था। अमिताभ बच्चन ने इस फिल्म में 12 वर्ष के बच्चे की भूमिका निभाई है। यह ऐसी फिल्म रही जिसमें पिता ने बेटे का और बेटे ने पिता का किरदार निभाया है। हालांकि, अभिषेक बच्चन इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के पिता का किरदार निभाने के लिए तैयार नहीं थे। पूरा एक दिन अभिषेक को बहलाने-फुसलाने के बाद बाल्की ने उन्हें इस किरदार के लिए तैयार किया था।

यह कहानी भी बहुत कम लोग जानते होंगे कि आर बाल्की ने फिल्म 'पा' की पटकथा दो बार में लिखी थी। पहले पटकथा उन्होंने बहुत ही हल्की-फुल्की लिखी थी। हालांकि, उस फिल्म को करने के लिए भी अमिताभ बच्चन तैयार थे लेकिन उन्होंने कहा कि अगर इसमें हम थोड़ी और भावनाएं अगर मिलाएंगे तो इसकी कहानी में वजन बढ़ जाएगा। अमिताभ बच्चन की बात पर आर बाल्की ने गौर किया और 10 दिन बाद पुरानी पटकथा को फाड़कर नई पटकथा लिख डाली।
विज्ञापन

5 of 6
R. Balki - फोटो : Social Media

आर बाल्की पूरा मन बना कर ही निर्देशन की दुनिया में घुसे थे। वह इस काम के लिए इतने उत्साहित थे कि वह अपने किए हर काम पर फख्र महसूस करते हैं। जब उन्होंने फिल्म 'पा' लिखी और खुद निर्देशित भी की, तब उनसे पूछा गया कि आप एक बुजुर्ग कलाकार से 12 साल के बच्चे का किरदार कैसे करवा सकते हैं? उस वक्त बाल्की ने कहा था, 'अगर उस 12 साल के बच्चे में किसी ने एक बुजुर्ग को ढूंढ लिया तो मैं निर्देशन की दुनिया छोड़ दूंगा।'

आर बाल्की ने अपने निर्देशन करियर की तीसरी फिल्म भी अमिताभ बच्चन के साथ ही की। फिल्म 'शमिताभ' के लिए उन्होंने मुख्य भूमिका निभाने के लिए पहले शाहरुख खान को मनाने की कोशिश की थी लेकिन उस वक्त शाहरुख खान अपनी दूसरी फिल्मों में व्यस्त थे। इस वजह से वे इस फिल्म को तारीखें नहीं दे पाए। बाद में आर बाल्की ने उनकी जगह धनुष को फिल्म में लिया। बाल्की अपनी फिल्मों को लेकर इतने चुनिंदा किस्म के व्यक्ति हैं कि महिला मुख्य किरदार के लिए उन्होंने 76 लोगों का टेस्ट लिया, जिसमें अक्षरा हसन को चुना गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
R. Balki - फोटो : Social Media
आर बाल्की की फिल्म 'पैडमैन' भी बहुत कमाल की फिल्म रही। उन्होंने इस फिल्म को लिखा भी और अपने शौक के अनुसार निर्देशित भी किया। यह पहली फिल्म थी जिसकी ट्विंकल खन्ना प्रोड्यूसर हैं। ट्विंकल ने आर बाल्की की पिछली फिल्मों को देख रखा था जिसमें उन्होंने जाना कि आर बाल्की बहुत ही भावुक फिल्म निर्देशक हैं। इसीलिए इस गंभीर मुद्दे वाली फिल्म के लिए उनकी पहली पसंद आर बाल्की ही थे और बाल्की ने भी इस फिल्म में जान डाल दी।

कपिल देव ने किया हेड शेव तो अनुपम खेर ने लिए मजे, बोले- गंजों की महफिल में आपका बालों रहित स्वागत

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें