लंबे समय से कंगना मामले पर ऋतिक की चुप्पी सभी को काफी खल रही थी। हाल ही में इस मामले पर ऋतिक ने अपना पक्ष रखते हुए फेसबुक पर एक लंबा पोस्ट भी लिखा था। अब कंगना के साथ ऋतिक की तस्वीर पर उनके स्पोक्सपर्सन ने भी बड़ा बयान दिया है।
विज्ञापन
2 of 5
kangana
ऋतिक के स्पोक्सपर्सन का कहना है, 'कंगना ने कहा ऋतिक ने उनका अकाउंट हैक करके खुद मेल किए हैं। हमारा उनसे विनम्र सवाल ये है कि अगर ऐसा है तो फिर उन्होंने कंगना के साथ ऐसी तस्वीरों को कैसे पकड़ लिया?'
पढ़ें- ऋतिक के ओपन लेटर पर कंगना गुस्से से लाल, वकील के जरिये दागे ये 9 सवाल
विज्ञापन
3 of 5
kangana
इसके आगे उन्होंने कहा, 'ऋतिक ऐसे मेल कैसे लिख सकते हैं जिसमें कंगना अपना पूरी दिनचर्या बता रही हों? कंगना दिन भर में जितने लोगों से मिलती हैं ऋतिक उनका नाम कैसे जान सकते हैं?'
4 of 5
kangana ranaut
इसके साथ ही ऋतिक और कंगना की इस तस्वीर के बारे में बात करते हुए उनके स्पोक्सपर्सन बोले, 'ये तस्वीर एक पार्टी की है। जिसका इस्तेमाल अलग ढंग से किया जा रहा है। उस पार्टी की और भी कई तस्वीरें ऋतिक और उनके दोस्तों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की थीं लेकिन इस तस्वीर को इंटीमेसी दिखाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।'
पढ़ें- शाही अंदाज में हुई साउथ के सुपरस्टार के बेटे की शादी, सामने आईं तस्वीरें
उनका कहना की इस तस्वीर को खास मकसद के लिए क्रॉप भी किया गया है। एक व्याकि कंगना ऋतिक के पीछे नजर आ रहा था जिसे क्रॉप कर दिया गया है। टेलीविजन चैनल को दिए कंगना के इंटरव्यू के बाद ये मामला शांत होने का नाम ही नहीं ले रहा है।
पढ़ें- अर्जुन कपूर को सोशल मीडिया पर एक लड़की ने कहा 'रेपिस्ट', मिला ये जवाब