दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे
- फोटो : Social Media
‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ एक ऐसी फिल्म है, जिसने लोगों को मोहब्बत करना सिखाया। ऐसी फिल्म, जिसने हिंदी सिनेमा के पर्दे पर प्यार के मायने हमेशा के लिए बदल दिए। आज इस फिल्म को 27 साल पूरे हो चुके हैं। रील लाइफ में मोहब्बत के इजहार का तरीका भले ही कितना बदल गया हो, लेकिन राज और सिमरन की कहानी आज भी उतनी ही ताजा, रोमांचक और मधुर है।