फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली ही फिल्म से हिट हुईं ये अभिनेत्रियां, लिस्ट में जया बच्चन से लेकर दीपिका और अनुष्का भी शामिल

Thu, 23 Apr 2020 05:07 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अनुष्का शर्मा, जया बच्चन, दीपिका पादुकोण - फोटो : Social Media
बॉलीवुड इंडस्ट्री पूरी तरह से किस्मत का खेल है। कब किसकी किस्मत पलट जाए कहा नबृहीं जा सकता है। कुछ अभिनेता या अभिनेत्रियां तो अपनी किस्मत सोने की कलम से लिखवाकर आते हैं। जिनकी पहली फिल्म रिलीज के बाद से ही वो टॉप में शुमार हो जाते हैं। ऐसी ही बॉलीवुड की अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे जिनकी पहली ही फिल्म सुपरहिट साबित हुई और तभी से इन्होंने बॉलीवुड पर राज कर रखा है।
विज्ञापन

2 of 6
गुड्डी (1971) - फोटो : सोशल मीडिया
जया बच्चन
फिल्म- गु्ड्डी

यहां सबसे पहले बात करेंगे अभिनेत्री जया बच्चन के बारे में। जया बच्चन की पहली फिल्म थी 'गुड्डी'। इस फिल्म उन्होंने डेब्यू किया था और फिल्म ने रिलीज होते ही धमाल ममचा दिया था। फिल्म में जया के साथ धर्मेंद्र भी थे। इस फिल्म में जया ने एक स्कूल की बच्ची का किरदार निभाया था जो धर्मेंद्र जो कि एक अभिनेता होते हैं उनसे प्रभावित रहती है। इस फिल्म के बाद से लगातार जया की किस्मत का तारा बुलंदियों पर ही रहा।
विज्ञापन

3 of 6
Om Shanti Om - फोटो : twitter
दीपिका पादुकोण
फिल्म- ओम शांति ओम

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने साल 2007 में फिल्म 'ओम शांति ओम' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म में दीपिका ने शांति और सैंडी दोनों का किरदार निभाया था। इस फिल्म में दीपिक के साथ शाहरुख खान भी थे। दीपिका की पहली ही फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इस फिल्म के बाद से ही दीपिका बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों की गिनती में आ गईं और अब तक वहीं बनी हुई हैं।

4 of 6
रब ने बना दी जोड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
अनुष्का शर्मा
फिल्म- रब ने बना दी जोड़ी

अनुष्का शर्मा ने भी अपने करियर की शुरुआत शाहरुख खान के साथ ही की थी। अनुष्का ने साल 2008 में फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। इस फिल्म के बाद से अनुष्का के करियर की गाड़ी ऐसी दौड़ी कि उन्होंने कभी पीचे मुड़कर नहीं देखा।
विज्ञापन

5 of 6
Parineeta
विद्या बालन
फिल्म- परिणीता

साल 2005 में आई फिल्म 'परिणीता' से अभिनेत्री विद्या बालन ने फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। इस ने बॉक्स ऑफिस पर अलग ही मुकाम हासिल किया था। इस फिल्म के बाद से ही विद्या की किस्मत का भी सितारा चमका और उन्होंने भी अपना नाम टॉप एक्ट्रेसेस में दर्ज करवा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गैंगस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रनौत
फिल्म- गैंग्स्टर

कंगना रनौत ने साल 2006 में इमरान हाशमी और शाइनी आहूजा के साथ डेब्यू किया था। इस फिल्म की अलग कहानी के साथ ही इसके गानों ने इस फिल्म को हिट करवाया। यहां से कंगना के करियर की गाड़ी भी दौड़ पड़ी और वो भी बॉलीवुड की टॉप अदाकार में शुमार हो गईं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें