फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी ने 29 तो किसी ने 16 साल छोटी एक्ट्रेस से की शादी, एक ने तो बेटी से भी छोटी हीरोइन को बनाया मां

Wed, 25 Jul 2018 12:23 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
22 अप्रैल को एक्टर और मॉडल मिलिंद सोमन अपनी गर्लफ्रेंड अंकिता कुंवर के साथ शादी के बंधन में बंधे। दोनों के बीच उम्र का करीब 26 साल का अंतर है जिसके बाद उन्हें ट्रोल भी किया गया। 52 साल के मिलिंद ने अपनी शादी पर कहा कि 'हमें पहले से ही पता था कि क्या करना है। हमारे लिए उम्र मायने नहीं रखती।' मिलिंद सोमन ही नहीं ऐसे कई सेलिब्रिटीज हैं जिन्होंने उम्र के परे जाकर प्यार किया।
विज्ञापन

2 of 6
राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया
राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया के बीच 3 साल तक अफेयर चला। दोनों ने 1973 में शादी कर ली। जब डिंपल और राजेश खन्ना के बीच प्यार के किस्से चल रहे थे उस वक्त उनकी उम्र केवल 16 साल थी और राजेश खन्ना की उम्र 31 साल थी। ऐसे में दोनों के बीच उम्र का काफी फासला था। डिंपल ने अपनी पहली ही फिल्म के बाद शादी कर ली और कुछ समय के लिए फिल्मी दुनिया से किनारा कर लिया।
विज्ञापन

3 of 6
कमल हासन और सारिका
कमल हासन ने सारिका से 1988 में शादी कर ली। कमल हासन ने 34 साल की उम्र में सारिका से दूसरी शादी की थी। उस वक्त सारिका 28 साल की थीं। कहा जाता है शादी के वक्त सारिका प्रेग्नेंट थीं जिसके बाद उन्होंने श्रुति हासन को जन्म दिया।

4 of 6
सैफ अली खान और करीना कपूर
सैफ और करीना की जोड़ी को बॉलीवुड के आइडल कपल में से एक माना जाता है। करीना, सैफ अली खान से उम्र में 10 साल छोटी हैं। करीना की यह पहली शादी है जबकि सैफ इससे पहले भी एक्ट्रेस अमृता से शादी कर चुके थे। खबरों के मुताबिक जब सैफ की पहली शादी हो रही थी उस वक्त करीना महज 10 साल की थीं और शादी में शामिल भी हुई थीं। उस वक्त उन्होंने सैफ को अंकल कहकर बधाई दी थी।
विज्ञापन

5 of 6
संजय दत्त और मान्यता दत्त
संजय दत्त के हर अच्छे और बुरे वक्त में उनकी पत्नी मान्यता साथ खड़े हुए दिखाई देती हैं। संजय दत्त अपनी दूसरी पत्नी रिया पिल्लई से अलग होने के बाद मान्यता से शादी की। मान्यता संजय दत्त से उम्र में 20 साल छोटी हैं। संजय और मान्यता के दो बच्चे हैं, बेटा शहरान दत्त और बेटी इकरा दत्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कबीर बेदी और परवीन दोसांझ
कबीर बेदी और परवीन दोसांझ के बीच उम्र का 29 साल का फासला है। ब्रिटिश मूल की एक्ट्रेस परवीन और कबीर बेदी ने 10 साल के अफेयर के बाद शादी की थी।  कबीर की परवीन से ये चौथी शादी थी। गौरतलब है कि परवीन, कबीर बेदी की बेटी पूजा बेदी से 4 साल छोटी हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें