श्रीदेवी के निधन को करीब 5 महीने होने वाले हैं। यह समय बोनी कपूर सहित उनकी दोनों बेटियों खुशी और जाह्नवी के लिए काफी मुश्किल भरा रहा। इस बीच जाह्नवी की डेब्यू फिल्म 'धड़क' के बॉक्स ऑफिस रिस्पांस से पूरे कपूर खानदान में खुशी की लहर है। इस दौरान बोनी कपूर ने हाल ही में एक वेबसाइट को इंटरव्यू दिया और बताया कि श्रीदेवी और मोना कपूर के बाद उनकी जिंदगी में कौन से बड़े बदलाव आए हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
jahnvi kapoor boney kapoor
बोनी कपूर ने 'धड़क' रिलीज होने के बाद स्पॉटब्वॉय को इंटरव्यू दिया और जिंदगी से जुड़ी कई बातें शेयर की। बोनी कपूर ने कहा - 'मोना और श्रीदेवी की मौत ने उन्हें हिलाकर रख दिया है। इतना जरूर है कि मुसीबत के इन पलों ने मुझे मजबूत जरूर बना दिया है। अब मैं किसी भी परिस्थिति से लड़ने को तैयार हूं।'
विज्ञापन
3 of 5
dhadak
जाह्नवी की फिल्म 'धड़क' की बात करते हुए बोनी कपूर ने कहा - 'धड़क को मिल रहे रिस्पांस से बेहद खुश हूं। मैंने और श्रीदेवी ने दुबई जाने से पहले इस फिल्म के कुछ हिस्से देखे जिससे इतना तो पता चल गया था कि वह आगे भी अच्छा काम करेंगी। मैं जाह्नवी के साथ हमेशा नहीं रहूंगा लेकिन इस बात का सुकून है कि करण जौहर उनका ध्यान रखेंगे। '
4 of 5
arjun kapoor and boney kapoor
बोनी कपूर ने आगे कहा -'अर्जुन बहुत समझदार हैं और चारों बच्चों एक साथ है। अर्जुन को अपनी जिम्मेदारियों का एहसास है। श्रीदेवी के निधन के बाद वह सबकुछ छोड़कर सीधे मेरे पास दुबई पहुंच गया था। इस बीच अंशुला ने जाह्नवी और खुशी का ध्यान रखा था। सिर्फ अर्जुन ही नहीं बल्कि मेरे सारे बच्चे अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी समझते हैं।'
आपको बता दें, श्रीदेवी के निधन के बाद अर्जुन कपूर और अंशुला की नजदीकियां जाह्नवी और खुशी के साथ बढ़ गई है। अक्सर इन चारों को एक साथ देखा गया। यहां तक कि अर्जुन ने जाह्नवी की 'धड़क' रिलीज होने पर सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट भी किया था। 'धड़क' रिलीज होने के कुछ दिन बाद ही जाह्नवी, खुशी और अंशुला मुंबई के रेस्तरां के बाहर भी देखे गए थे।